गुजरात टाइटंस है या टीम इंडिया? श्रीलंका दौरे पर अनफिट प्लेयर को टीम में लाकर शुभमन गिल ने निभाई दोस्ती?

Indian Team for Sri Lanka Tour: आईपीएल लॉबी टीम इंडिया में भी चलने लगी है। कप्तान शुभमन गिल के चेहेते खिलाड़ी टीम में शामिल किए जा रहे हैं। प्रदर्शन और फिटनेस कोई समस्या नहीं है, ऐसा लग रहा है कि दोस्ती है तो टीम इंडिया में जगह मिलना पक्का है। श्रीलंका दौरे के लिए घोषित टीम में कुछ वही देखने को मिला है।

वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी चोटिल हैं, तो दोनों को बाहर किया गया है लेकिन गुजरात टाइटंस का एक खिलाड़ी फिट नहीं होने के बावजूद टीम में शामिल किया गया है। साईं सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया है और फिटनेस पर उनका खेलना निर्भर है।

Indian Team

क्या गिल निभा रहे हैं दोस्ती?

जब सुंदर और नीतीश फिटनेस मामले के कारण बाहर है, तो सुदर्शन के ऊपर भी वही नियम लगना चाहिए। इससे सवाल उठते हैं कि शुभमन गिल अब आईपीएल टीम के आधार पर यारी-दोस्ती निभाते हुए टीम में खिलाड़ी ला रहे हैं। श्रीलंका में जाकर सुदर्शन अगर फिटनेस साबित नहीं कर पाए, तो गिल और सलेक्टर्स क्या करेंगे?

उधर गुरनूर बराड़ को अब हर फॉर्मेट में ही जगह मिल रही है। गिल पर उनको लेकर भी आरोप लगने लगे हैं कि वहां भी दोस्ती निभाई जा रही है। गुजरात टाइटंस के कैम्प में रहने और पंजाब स्टेट से आने के कारण उनको टीम में लाने के आरोप शुभमन गिल पर लग रहे हैं। लगने भी चाहिए क्योंकि उसी तरह के अन्य प्लेयर्स जब बैठे हों, तो आरोप लगने तय हैं।

जम्मू-कश्मीर से आने वाले आकिब नबी के पास भी वही तेजी वाली क्षमता है। वह भी इतनी ही गति से गेंद डालते हैं और घरेलू क्रिकेट में धाकड़ प्रदर्शन भी किया है। वह बाहर हैं लेकिन गुरनूर बराड़ टीम में हैं। इस स्थिति को देखते हुए दोस्ती वाली बात तो आनी ही थी।

सरफराज को नहीं किया शामिल

उधर वजन घटाकर अपनी फिटनेस ठीक करने वाले सरफराज खान को टीम से बाहर रखा गया है। स्पिन पिचों पर सरफराज के पास अच्छा अनुभव है। जब अनफिट सुदर्शन को टीम में चुना जा सकता है, तो फिट सरफराज को तो लाया ही जा सकता है। गिल के साथ कोच गौतम गंभीर और सलेक्टर्स के ऊपर भी सवाल उठ रहे हैं।

आईपीएल में फिटनेस अच्छी थी

फिट नहीं होने के बाद किसी खिलाड़ी को टीम में रखने का कोई मतलब नहीं है। ये वही खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल में पूरी तरह से फिट होकर हर मुकाबले में उछल-कूद करते हुए खेल रहे थे। देश के लिए खेलने की बात आते ही चोटिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+