पाकिस्तान पर कार्रवाई से पसीजा सानिया मिर्ज़ा का दिल? सोशल मीडिया पर की चौंकाने वाली अपील
Sania Mirza: पहलगाम हमले से लेकर भारत की पाकिस्तान के ऊपर किये गए ऑपरेशन सिंदूर तक, सानिया मिर्ज़ा ने कभी खुलकर कुछ नहीं बोला। पाकिस्तानी आतंकियों के कृत्य के तो एक बार भी आलोचना नहीं की। गुरुवार देर रात भारत के शहरों पर पाकिस्तान के हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
इसके बाद सानिया मिर्ज़ा का बयान आया है। सानिया मिर्ज़ा ने अब शान्ति की अपील की है। पहलगाम आतंकी हमले के समय उन्होंने सिर्फ एक टूटा हुआ दिल अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर लगाया था, खुलकर कुछ भी नहीं कहा था।

इसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर की मीडिया ब्रीफिंग में आई महिला आर्मी ऑफिसरों का फोटो पोस्ट किया और कहा कि एक देश के रूप में हम क्या है, यह इस फोटो से पता चलता है। हालांकि यहाँ भी सेना के लिए कुछ खास नहीं लिखा गया था।
Sania Mirza का नया बयान
अब सानिया मिर्ज़ा की तरफ से जो नया बयान आया है, वह सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। सानिया ने कूटनीति का सहारा लेते हुए शान्ति की अपील की है। उनके अनुसार बातचीत से मामले का हल निकाला जाना चाहिए। इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की गई है।
Sania Mirza ने क्या लिखा
सानिया ने लिखा कि कूटनीति कमजोरी नहीं है। शांति कोई लक्जरी नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। क्योंकि हमने देखा है कि टकराव क्या करता है। गाज़ा से लेकर इज़राइल तक, पुलवामा से पहलगाम तक, रूस से यूक्रेन तक दुख एक जैसा ही दिखता है, भले ही झंडे अलग हों।
गौरतलब है कि भारत की तरफ से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की गई, इसके बाद पाकिस्तान ने सीधा भारत पर हमला करने का प्रयास किया। भारतीय रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी गई और बताया कि उत्तर-पश्चिमी सीमा पर पाक ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, भारत ने उसी तीव्रता के साथ जवाबी कार्रवाई कर मुंहतोड़ जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications