सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक का हो गया तलाक? टेनिस सनसनी ने सोशल मीडिया पर दिया बड़ा सबूत
Sania Mirza and Shoaib Malik: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरें काफी समय से चल रही है लेकिन दोनों तरफ से इसकी पुष्टि कभी नहीं की गई है। ताजा घटनाक्रम को देखा जाए, तो एक बार फिर तलाक को लेकर सवाल खड़े होने वाली चीजें सामने आई हैं।
सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव सकती हैं। वह अपने बेटे के साथ भी फोटो पोस्ट करती हैं। पति शोएब मलिक के साथ भी सानिया के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इस बीच सानिया ने कुछ ऐसा किया है, जिससे लगता है कि रिश्तों में कुछ भी ठीक नहीं है।

बॉलीवुडशादीज डॉट कॉम के अनुसार शोएब मलिक के साथ अपने फोटो सानिया मिर्जा ने इन्स्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। इससे उनके तलाक के कयास लगाये जा रहे हैं। खबरें काफी समय से आ रही हैं लेकिन इस बार सानिया के एक्शन से मामले को ज्यादा हवा मिल रही है। यह भी हो सकता है कि दोनों के बीच रिश्ता समाप्त हो गया हो और इसका खुलासा करने का फैसला नहीं लिया गया हो।
सानिया और शोएब को काफी समय से एक साथ भी नहीं देखा गया है। सोशल मीडिया पर दोनों के पोस्ट तो आते हैं लेकिन एक साथ कभी नहीं दिखते। सानिया अपने बेटे के साथ फोटो पोस्ट करती हैं। हालांकि शोएब मलिक से मीडिया ने तलाक की खबरों को लेकर सवाल किया था तो उनका जवाब गोलमोल था। उनका कहना था कि खबरें तो चल रही हैं, तलाक अच्छे नहीं हैं। उन्होंने साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहा।
ऐसी भी खबरें आई थी कि शोएब मलिक का पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा ओमर से अफेयर चल रहा है। इस वजह से शोएब और सानिया के बीच रिश्ते में खटास आ गई। हालांकि आयशा ने इन खबरों का खण्डन करते हुए कहा था कि विवाहित कपल के बीच मैं क्यों आउंगी।












Click it and Unblock the Notifications