रिंकू सिंह अब नहीं बनेंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी? एक शर्त बन गई बड़ी रुकावट, आखिर कहां फंस गया पेंच

Rinku Singh BSA Appointment: टीम इंडिया के धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाए जाने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब इस नियुक्ति पर एक अहम सवाल खड़ा हो गया है- क्या रिंकू इस पद के लिए शैक्षिक रूप से योग्य हैं?

दरअसल, बीएसए जैसे बड़े पद पर सीधी भर्ती यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) के जरिए होती है और इसके लिए पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) अनिवार्य योग्यता मानी जाती है। जबकि रिंकू सिंह ने हाईस्कूल भी पास नहीं किया है। यहीं से उनके नियुक्ति मामले में पेंच फंसता नजर आ रहा है।

Rinku Singh

हालांकि, यह नियुक्ति 'उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली' के तहत की जाती है। इस नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में सीधे तैनात करने की छूट दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू समेत कुल सात खिलाड़ियों की तैनाती इसी नीति के तहत प्रस्तावित है।

हालांकि, नियमों में यह छूट जरूर है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शैक्षिक योग्यता पूरी करने के लिए सात साल की शिथिलता (Relaxation) दी जा सकती है, लेकिन रिंकू सिंह के मामले में यह राहत भी काफी नहीं लगती। दरअसल, अगर मौजूदा समय से गणना की जाए, तो हाईस्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक पहुंचने में उन्हें कम से कम आठ साल लगेंगे, जो तय अवधि से एक साल ज्यादा है।

कई रिपोर्ट्स में तो उन्हें सिर्फ 9वीं पास बताया गया है। ऐसे में ये समय और बढ़ जाएगा। रिंकू ने कहां तक पढ़ाई की है इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

ऐसे में नियम के तहत भी वे भविष्य में इस पद के लिए पूर्ण योग्यता नहीं हासिल कर पाएंगे। खास बात यह है कि विभाग की ओर से भी अब तक इस विषय में कोई स्पष्ट पहल या समाधान सामने नहीं आया है।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
रिंकू सिंह का टी20 क्रिकेट में शानदार सफर रहा है। खासकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 58 मैचों में 145.18 की स्ट्राइक रेट और 30.53 की औसत से 1099 रन बनाए हैं। 2023 के सीजन में उनके फिनिशिंग टच ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिंकू ने भारत के लिए अब तक 33 टी20 मैचों में 546 रन बनाए हैं, जिनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 161.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जो उनकी अटैकिंग और मैच फिनिशर की भूमिका को दर्शाता है। वनडे में उन्होंने दो मुकाबले खेले हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में अभी उन्हें डेब्यू का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+