हार्दिक पांड्या के साथ गर्लफ्रेंड खुलकर आईं सामने? दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बड़ी खबर

Hardik Pandya and Jasmin Walia: नताशा स्तानकोविक से तलाक लेने के बाद हार्दिक पांड्या के जीवन में फिर से एक उजाला आने की खबरें कुछ समय पहले सामने आई थी। हार्दिक पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया से जोड़ा गया था। हालांकि पांड्या की तरफ से ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला था।

इस बीच मुंबई इंडियंस और केकेआर के मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैन्स के शक को यकीन में बदल दिया है। दरअसल जैस्मिन वालिया फिर से स्पॉट हुई हैं और इस बार वह मुकाबला देखने के लिए आई थीं। इतना ही नहीं, वह खास इंतजाम के साथ मुकाबले के लिए आईं थीं।

hardik pandya

दरअसल मैच देखने के बाद वह वापस जाते हुए नज़र आईं और वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जैस्मिन वालिया टीम बस की तरफ जा रही थीं। इसकी पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन स्टेडियम से बाहर आने का वीडियो जरूर सामने आया है। इसमें खास बात यह है कि मैच देखके बाहर आने वाले लोग वीआईपी हैं।

हो सकता है कि जैस्मिन वालिया को वीआईपी पास देकर मैच देखने के लिए बुलाया गया हो। बहार आते समय जैस्मिन कैमरे से बचती हुई नज़र आईं। पिंकविला द्वारा जारी किये गए इस वीडियो के कमेन्ट सेक्शन में नताशा के लिए लोगों की सहानुभूति देखने को मिली है।

नताशा के सपोर्ट में आए लोग

इसमें कहा जा रहा है कि नताशा से नफरत करने वाले लोग कहाँ हैं? चहल और हार्दिक ने अपने एक्शन साबित कर दिये। दोगले लोगों ने धनश्री और नताशा को गालियाँ दी थी। जैस्मिन वालिया का यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने नताशा का समर्थन किया है।

क्या Hardik Pandya से हुई होगी मुलाक़ात?

हालांकि हार्दिक पांड्या को तो जैस्मिन वालिया के साथ नहीं देखा गया क्योंकि वह ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे। ऐसे में जैस्मिन का वहां जाना पॉसिबल नहीं था। वीआईपी पास से वह मैच देखने के लिए गई थीं, यह गेट से निकलने वाली भीड़ से पता चलता है। वहां पुलिस भी भारी संख्या में मौजूद थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+