LIVE मैच के दौरान हार्दिक पांड्या ने दी रोहित शर्मा को गाली? वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो रविवार शाम से जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Panyda) से जुड़ा है।
एजबेस्टन, 11 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम के मैदान पर खेला गया था, जहां इंग्लैंड ने भारत को 17 रन से हराया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो रविवार शाम से जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Panyda) से जुड़ा है।

हार्दिक ने खोया अपना आपा
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरी टी20 मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम के मैदान पर खेला गया था। वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि, दूसरे टी20 मैच में जब भारतीय टीम की फील्डिंग चल रही थी, तब हार्दिक पांड्या ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को गाली दी।
वीडियो इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर के बाद का है, जहां हार्दिक अपना ओवर खत्म होने के बाद रोहित शर्मा को कुछ अपशब्द कहते नजर आए। हार्दिक ने रोहित को लेकर जो कहा वो स्टंप माइक मैं साफ सुनाई दे रहा है। सिर्फ 6 सेकेंड का ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।
Dravid to Indian players:#HardikAbusedRohit pic.twitter.com/eYJ5rWiUUS
— Agent Chai (@1GingerTea) July 10, 2022

फैंस ने लगाई क्लास
हार्दिक पांड्या का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई। ट्विटर पर हार्दिक को लेकर (#HardikPandya, #HardikAbusedRohit, #HardikArrogant) लगातार ट्रेंड में बना हुआ है। फैंस का ऐसा कहना है कि हार्दिक पांड्या घमंडी है और इंटरनेशनल खिलाड़ी होने के नाते मैदान पर उनको ये सब शोभा नहीं देता। हालांकि, वीडियो की असल सच्चाई अभी तक सामने निकलकर नहीं है।
This incident of hardik pandya openly questioning & abusing Rohit Sharma shows that Even players don't rate the new captain #HardikAbusedRohit
— Yashvi (@BreatheKohli) July 10, 2022

IPL में शमी पर भी हुए थे गुस्सा
आईपीएल के 15वें सीजन के दौरान भी हार्दिक पांड्या को मैदान पर आग बबूला होते देखा गया था। गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए एक मैच में वो अनुभवी और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर चिल्ला पड़े थे। दरअसल, उस समय हैदराबाद की पारी के 13वें ओवर के दौरान शमी ने थर्ड मैन पर एक आसान सा कैच ड्रॉप कर दिया था। जिसके बाद पांड्या काफी गुस्से में नजर आए और सरेआम शमी पर जोर से चिल्लाए और फटकार भी लगाई।

तीसरे मैच में मिला था आराम
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हार्दिक पांड्या को आराम प्लेइंग-11 से आराम दिया गया था। इससे पहले शुरुआती दो मैचों में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा। दो मैचों में पांड्या ने 131.25 के स्ट्राइक रेट से कुल 63 रन बनाए और 12.40 की औसत से 5 विकेट लेने में सफल रहे। पहले टी20 मैच में हार्दिक ने 33 गेंदों पर 51 रन की लाजवाब पारी भी खेली थी।

IPL के बाद हुई वापसी
पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद खराब फिटनेस के चलते हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। IPL से उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट से वापसी की और टीम इंडिया में भी जगह बनाई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में हार्दिक को उपकप्तान भी बनाया गया था और आयरलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या ही टीम इंडिया के कप्तान थे।












Click it and Unblock the Notifications