Dhruv Jurel ने रचा इतिहास, जो कोई नहीं कर पाया वो कर दिखाया! फैंस भी हो गए हैरान
Dhruv Jurel Creates History: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट से हराकर सीरीज़ को 2-0 से अपने नाम कर लिया। यह टेस्ट कप्तान के रूप में शुभमन गिल की पहली सीरीज जीत भी थी। इस मैच में, युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल बल्ले से कोई बहुत बड़ा कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने पहली पारी में 44 और दूसरी में नाबाद 6 रन बनाए।
ध्रुव जुरेल ने रचा इतिहास (Dhruv Jurel Creates History)
इसके बावजूद वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा विशाल रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे, जो आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं बना पाया था। ध्रुव जुरेल ने अपने करियर की शुरुआत से ही लगातार जीत हासिल करने का एक अद्भुत रिकॉर्ड बना दिया है। जुरेल ने अपने करियर के पहले से लेकर अब तक जितने भी टेस्ट मैच खेले हैं (कुल 7), भारत ने वे सभी जीते हैं।

नाम दर्ज हुआ कमाल का रिकॉर्ड
इस रिकॉर्ड के साथ ध्रुव जुरेल भारत के लिए अपने करियर की शुरुआत से लगातार सबसे ज़्यादा जीत वाले मैचों में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्टार तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार के नाम था। भुवनेश्वर ने 2013 में डेब्यू के बाद अपने पहले 6 टेस्ट मैच लगातार जीते थे। बता दें कि दिल्ली टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और 518/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें यशस्वी जायसवाल ने 175 और कप्तान शुभमन गिल ने 129 रन की शानदार पारियां खेलीं।
भारत ने 7 विकेट से जीता मैच
भारत के बाद वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 248 पर आउट हो गई, जिसके बाद उन्हें फॉलो-ऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में ज़बरदस्त संघर्ष दिखाया, जहां जॉन कैम्पबेल (115) और शाई होप (103) ने शतक जड़े और अपनी टीम को 390 रन तक पहुंचाया, जिससे भारत को 121 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। भारत ने चौथे पारी में केएल राहुल के 58 रनों की मदद से महज़ एक घंटे के अंदर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया।
भारत के लिए लगातार जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों का रिकॉर्ड (डेब्यू से)
ध्रुव जुरेल 7
भुवनेश्वर कुमार 6
करुण नायर 4
विनोद कांबली 4
राजेश चौहान 4












Click it and Unblock the Notifications