Tushar Deshpande: धोनी की टीम के इस खिलाड़ी ने बचपन की दोस्त संग की सगाई, लेदर बॉल लेकर खाई कसमें

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर तुषार देशपांडे ने अपनी स्कूल की गर्लफ्रेंड नाभा गद्दमवार से सगाई कर ली है और जल्द ही दोनों शादी करेंगे।

Tushar Deshpande: शादियों के सीजन के बीच एक और आईपीएल स्टार प्लेयर ने अपने जीवन की दूसरी पारी यानी की वैवााहिक जीवन के बारे में ऐलान कर दिया है, जी हां यहां बात हो रही है चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की, जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और बचपन की दोस्त नाभा गद्दमवार से सोमवार को सगाई कर ली।

Tushar Deshpande

धूमधाम से हुई क्रिकेटर की सगाई

ये सगाई समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ परिवार वालों और करीबी दोस्तों के साथ मनाया गया। सगाई की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि नाभा गद्दमवार पेशे से एक पेंटर हैं और उनका खुद का एक इंस्ट्राग्राम पेज भी है।

पार्टी में वाइफ संग दिखे शिवम दूबे

मालूम हो कि इस फंक्शन में तुषार के साथी खिलाड़ी और ऑलराउंडर शिवम दूबे भी अपनी वाइफ अंजुम खान के साथ पहुंचे थे। उनकी भी तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

'गेंद लेकर खाई कसम, बल्ले की तरह रहूंगा जीवन भर साथ'

लेकिन एक बेहद ही खास बात इस सगाई में दिखाई दी और वो थी टेस्ट मैच वाली लाल बॉल, जिसे हाथ में लेकर तुषार ने नाभा से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया है। क्रिकेटर इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी लाइफ में क्रिकेट क्या मायने रखता है?

पहले रखीं बॉल के ऊपर दोनों अंगूठियां

बता दें कि दोनों ने पहले लेदर बॉल के ऊपर दोनों अंगूठियां रखकर फोटो क्लिक कराई और उसके बाद फिर दोनों ने एक-दूसरे रिंग पहनाई। इस सगाई की तस्वीरों को शिवम की पत्नी अंजुम ने भी शेयर किया है। आपको बता दें कि इस बार के आईपीएल सीजन में चेन्नई ने पांचवी बार खिताब अपने नाम किया है, इस बार की जीत में शिवम और तुषार का भी बड़ा योगदान रहा है।

पर्पल कैप पर कब्जा किया

गौरतलब है कि तुषार आईपीएल 2023 में पहले इंपैक्ट प्लेयर थे और इस सीजन के पहले तीसरे वीक में इन्होंने पर्पल कैप पर कब्जा किया था। वो चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे। उन्होंने 16 मैचों में 21 विकेट अपने नाम किए हैं।

चेन्नई से पहले दिल्ली के लिए खेलते थे

आपको बता दें कि चेन्नई ने उन्हें नीलामी 2022 में बीस लाख की बेस प्राइस में खरीदा था। जबकि वो इससे पहले दिल्ली आईपीएल के लिए खेलते थे।

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं तुषार देशपांडे

15 मई 1995 में मुंबई के कल्याण में जन्मे तुषार ने रणजी ट्रॉफी 2016-17 टूर्नामेंट में मुंबई की ओर से पहली बार खेला था। क्रिकेट को बचपन से बेइंतहा प्यार करने वाले तुषार 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी का भी हिस्सा थे, इस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए थे।

धोनी भी कर चुके हैं तारीफ

चेन्नई की टीम में अहम रोल निभाने वाले तुषार की तारीफ कई बार कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भी कर चुके हैं। मालूम हो कि इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ ने भी उत्कर्षा पवार से शादी की थी, जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+