IPL से 4 करोड़ लेने वाले DHONI को कितनी मिलती है BCCI से पेंशन? हैरान कर देगा सालाना अमाउंट
MS Dhoni Pension BCCI: लगभग दो साल बाद कप्तानी करने वापस आए महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाने में नाकाम रहे। उनकी कप्तानी में इस सीजन पहला मैच खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने चेन्नई को उनके ही घर में जाकर 8 विकेट से रौंद डाला।
धोनी के आउट को लेकर विवाद भी हुआ। उनको अंपाययर्स कॉल पर आउट दिया गया। धोनी एक रन के निजी स्कोर पर आउट ओकर चलते बने। इससे पहेल उनकी बैटिंग पोजीशन को लेकर भी आलोचना होती रही है। धोनी 9वें नम्बर तक खेलने के लिए आए हैं।

रुतुराज गायकवाड़ के बाहर होने पर धोनी को कमान थमाई गई है। देखना होगा कि आने वाले मैचों में उनकी कप्तानी का क्या असर रहेगा। इस सीजन माही को बतौर अनकैप्ड प्लेयर टीम में शामिल किया गया था। उनको 4 करोड़ रुपये की धन राशि के साथ टीम में लाया गया।
आईपीएल से 4 करोड़ पाने वाले माही को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से पेंशन भी मिलती है। इसकी रकम को लेकर भी फैन्स के मन में उत्सुकता रहती है। इसके बारे में यहाँ बताने का प्रयास किया गया है कि माही हर महीने कितनी पेंशन प्राप्त करते हैं।
Dhoni को कितनी मिलती है पेंशन?
बीसीसीआई ने दो साल पहले ही पेंशन की राशि बढ़ाई थी। पेंशन की उच्चतम रकम 70000 रुपये है। कैटेगरी के आधार पर पेंशन का निर्धारण होता है। इस जनरेशन के रिटायर्ड प्लेयर्स को 70000 मिलते हैं। धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, उनको BCCI की ओर से हर महीने ₹70,000 की पेंशन मिलती है।
Dhoni की कुल नेटवर्थ कितनी?
धोनी की नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पास पैसों की कोई कमी ही नहीं है। तकरीबन 1000 करोड़ की नेटवर्थ माही की बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास लग्जरी गाड़ियाँ और बाइक हैं। धोनी को बाइक का काफी शौक है, उनके पास करीबन 100 अलग-अलग बाइक हैं। उनमें से करीबन आधी चलने योग्य हैं।
पिछले आईपीएल तक धोनी को बतौर कैप्ड प्लेयर खेलने का मौका मिलता रहा है लेकिन पहली बार उनको अनकैप्ड प्लेयर्स की कैटेगरी में रखते हुए 4 करोड़ की धन राशि देकर लाया गया है। दो मैचों में उनके बल्ले से अच्छे शॉट आए हैं लेकिन टीम को हार ही मिली है।












Click it and Unblock the Notifications