'उसे जीने दो, वो अपनी जिंदगी में खुश है', Dhanashree Verma को मिला खास शख्स का साथ?

Dhanashree Verma Trolled By Fans: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा पिछले कुछ समय से चर्चाओं में बने हुए हैं। पति युजवेंद्र चहल के साथ तलाक की अफवाहों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से धनश्री वर्मा को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं चहल के फैंस से धनश्री वर्मा को काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही है।

धनश्री वर्मा ने शेयर किया डांस वीडियो (Dhanashree Verma Trolled By Fans)

दरअसल, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और एक को छोड़कर बाकी सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी है। इसके बाद से ही धनश्री को सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल के फैंस द्वारा जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस धनश्री वर्मा को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस बीच धनश्री ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Dhanashree Verma 1

फैंस ने कर दिया जमकर ट्रोल

धनश्री वर्मा ने अभी तक तलाक की अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तलाक की अफवाहों के बीच धनश्री को मुंबई में शूटिंग करते हुए भी देखा गया। तस्वीरों के लिए पोज देते हुए कोरियोग्राफर ने अपने लगाव के बारे में बात नहीं की। वहीं अब धनश्री ने अपने एक नए गाने का वीडियो शेयर किया है। जिस देखकर युजवेंद्र चहल के फैंस ने धनश्री वर्मा को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।

'उसे अपनी जिंदगी जीने दो, वो अपनी जिंदगी में खुश है'

फैंस चहल को सपोर्ट करते हुए धनश्री के खिलाफ कमेंट्स करते नजर आये। एक युजर ने लिखा कि धनश्री वर्मा लुटेरी दुल्हन है। वहीं एक अन्य युजर ने लिखा कि अब किसको बर्बाद करोगी। वहीं कुछ यूजर ने धनश्री का पक्ष भी लिया। एक मनु नामक यूजर ने लिखा कि क्यों नेगेटिव कमेंट करते हो दोस्त, उसे अपनी जिंदगी जीने दो, वो अपनी जिंदगी में खुश है। तुम्हें इससे क्या दिक्कत है, वो जो चाहे करे, उसकी मर्जी है, सकारात्मक सोच रखो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+