'धनश्री खुद के दम पर सफल महिला,' युजवेंद्र चहल का सरेआम बड़ा खुलासा, फिर कैसे टूटा भ्रम?

Yuzvendra Chahal: कोरोना लॉकडाउन के समय धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की मुलाक़ात हुई थी और दोनों ने दिसम्बर 2020 में शादी कर ली थी। चार साल साथ रहने के बाद दोनों का इस साल तलाक हो गया। तलाक के कुछ महीनों बाद चहल ने एक इंटरव्यू में कुछ बड़े खुलासे किये हैं।

उन्होंने यह बताया कि वह धनश्री के बारे में क्या सोचते हैं और शादी के लिए अपने माता-पिता को क्या बताया था। चहल ने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह धनश्री से सिर्फ डांस क्लास लेते थे थे दो माह तक कोई और बात भी नहीं की थी।

yuzvendra-chahal

चहल ने कहा कि मैंने उसे TikTok और कई अन्य रील्स पर डांस करते देखा था, तभी मैंने उसे (धनश्री) डायरेक्ट मैसेज किया। लॉकडाउन में कुछ नया सीखने की इच्छा थी क्योंकि उस वक्त मेरे पास करने को कुछ खास नहीं था। मैंने पूछा कि क्या वह डांस क्लासेस देती हैं। मैसेज भेजने के बाद हमने ऑनलाइन क्लासेस शुरू कीं। पहले दो महीने हमारी बातचीत सिर्फ डांस तक सीमित रही, मैंने कभी भी फ़्लर्ट नहीं किया। हम दोस्त भी नहीं थे, बस डांस से जुड़ी बातें ही होती थीं।

Yuzvendra Chahal का बड़ा खुलासा

कुछ समय बात दोनों के बीच व्यक्तिगत बातें होने लगी। चहल ने कहा कि मैंने धनश्री से पूछा था कि वह इतनी खुश कैसे रहती हैं, तो उसने अपनी जिंदगी के बारे में बताया। यहीं से हमारी बातचीत की शुरुआत हुई। मुझे उसका अंदाज बहुत पसंद आया। वह एक आत्मनिर्भर महिला है, जैसे मैं एक आत्मनिर्भर पुरुष हूँ। मैंने अपनी मां को उसके बारे में बताया और कहा कि मुझे यह लड़की पसंद है। फिर मैंने धनश्री से कहा कि मैं तुम्हारे साथ डेट नहीं करना चाहता, मैं तुमसे शादी करना चाहता हूँ। मैंने यह बात सीधे और साफ़ कह दी थी, मुझे पूरी तरह यकीन था।

अंत तक बदल गया Yuzvendra Chahal का माइंड

हालांकि चहल ने धनश्री को सेल्फमेड महिला बताया लेकिन बाद में वह तलाक के समय वह 'सुगर डैडी' वाली टीशर्ट पहनकर आए थे। शायद उनको बुरा लगा होगा क्योंकि धनश्री खुद इतने पैसे वाली होने के बाद भी चहल से एलिमनी के रूप में एक बड़ी रकम लेती हैं। लगभग 5 करोड़ की राशि वह चहल से लेती हैं। मिलने से पहले चहल के विचार धनश्री के बारे में अलग थे लेकिन तलाक और एलिमिनी के समय उनके विचार पूरी तरह से बदल चुके थे, वह अंतिम दिन कोर्ट में 'Be your own sugar daddy' लिखी टीशर्ट पहनकर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+