डेवोन कॉनवे ने चुनी चेन्नई सुपर किंग्स की ऑल टाइम 11, मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार

CSK All time eleven: चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन आईपीएल में धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की थी। धोनी की लीडरशिप में चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। लीग में चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल पांच बार ख़िताब हासिल किया है।

डेवोन कॉनवे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने आईपीएल की ऑल टाइम इलेवन की घोषणा की है। इस सीजन खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया गया है। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं।

chennai super kings

डेवोन कॉनवे ने अपनी टीम के ओपनिंग स्लॉट के लीर ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल किया है। उनके साथ दूसरे ओपनर के रूप में उन्होंने फाफ डू प्लेसी को शामिल किया है। हालांकि डू प्लेसी अब आरसीबी के कप्तान हैं लेकिन चेन्नई के साथ भी उनका करियर अच्छा रहा है।

मिडिल ऑर्डर में खेलने के लिए सुरेश रैना का नाम शामिल किया गया है। रैना चेन्नई की टीम में एक मैच विनर खिलाड़ी थे। धोनी के साथ उनकी दोस्ती भी है। धोनी और रैना दोनों बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनके अलावा अम्बाती रायडू का नाम भी शामिल है। रायडू इस सीजन चेन्नई की खिताबी जीत के बाद रिटायरमेंट ले चुके हैं।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को बतौर ऑल राउंडर इस टीम का हिस्सा बनाया गया है। बेन स्टोक्स के अलावा दूसरे ऑल राउंडर के रूप में मोईन अली को भी शामिल किया गया है। तीसरे ऑल राउंडर के रूप में रविन्द्र जडेजा को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

कॉनवे की टीम में धोनी और एल्बी मोर्कल, दीपक चाहर, लक्ष्मीपति बालाजी आदि खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। धोनी की कप्तानी में खेले इन खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इसे देखते हुए ही कॉनवे ने उनको अपनी टीम में शामिल किया है।

डेवोन कॉनवे की सीएसके ऑल टाइम 11

ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसी, सुरेश रैना, अम्बाती रायडू, बेन स्टोक्स, मोईन अली, रविन्द्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, एल्बी मोर्कल, दीपक चाहर, लक्ष्मीपती बालाजी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+