नई दिल्ली। दिल्ली के उभरत हुए बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भारत के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस फॉर्मेट की सबसे तेज सेंचुरी अपने नाम की है।
PHOTOS: जानिए ICC टेस्ट क्रिकेट के टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में
दिल्ली और झारखंड के बीच चल रहे रणजी मैच में 19 वर्षीय ऋषभ पंत ने महज 48 गेंदों पर सैकड़ा जड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड दो क्रिकेटर्स के नाम था जिन्होंने 58 गेंदोंं पर यह कारनामा कर दिखाया था।
पंत रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में लगातार आक्रामक खेल दिखा रहे हैं। बीती 6 पारियोंं में यह उनकी चौथी सेंचुरी है। यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ गया है।
VIDEO: फील्डर ने हवा में उड़ते हुए मारा ऐसा सटीक थ्रो कि उड़ गए सबके होश !
झारखंड ने 493 रन बनाए और इसके जवाब में दिल्ली पहली पारी में 159 रनों से पीछे होने के बाद भी मैच में वापस आ गई है। ऋषभ पंत इसकी एक बड़ी वजह हैं।
ऋषभ पंत ने पहली पारी में भी 117 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। ऋषभ ने 66 गेंदों पर 135 रन बना लिए थे और वह अभी खेल रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड: राजकोट टेस्ट के बारे में क्या है आंकड़ों का इशारा, जानिए
इतनी पारी में उन्होंने 13 छक्कों के अलावा 8 चौके भी लगाए। दिल्ली को 200 से ज्यादा रनों की बढ़त मिल चुकी है और उसकी आधी से ज्यादा टीम का आउट होना शेष है।