DPL में क्रिकेट के नए 'गिलक्रिस्ट' का तहलका, जड़ दिए 21 छक्के, कोहली के साथ खेल चुका है IPL
Delhi Premier League T20, Anuj Rawat: दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाड़ी अनुज रावत ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हाल ही में उन्होंने और सुजल सिंह ने पुरानी दिल्ली के खिलाफ 241 रन की ओपनिंग साझेदारी करके रिकॉर्ड बनाया। अनुज रावत ने 66 गेंदों पर 121 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 6 चौके शामिल हैं।
लगातार बना रहे हैं रन
मौजूदा डीपीएल सीजन में अनुज ने सात मैच खेले हैं और 55 की औसत से 276 रन बनाए हैं। अनुज रावत की आक्रामक शैली का अंदाजा इस बात ले लगाया जा सकता है कि अब तक उन्होंने टूर्नामेंट में 21 छक्के और 17 चौके जड़ दिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157 का रहा है। यह प्रदर्शन उन्हें सर्वाधिक रन बनाने के मामले में लीग में चौथे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है।

ऐसा रहा है करियर
हाल ही में मिली सफलता के बावजूद अनुज के करियर के आंकड़े कुछ खास नहीं है। साल 2017 में अपने प्रथम श्रेणी डेब्यू के बाद से उन्होंने 31 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ़ 29 की औसत से 1338 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उनका डेब्यू 2019 में हुआ, जहां वे 28 मैचों में 33 की औसत से सिर्फ़ 663 रन ही बनाने में सफल हो सके।
एडम गिलक्रिस्ट से हो रही है तुलना
अनुज रावत की विस्फोटक बल्लेबाजी की तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से की जाती है। गिलक्रिस्ट की तरह अनुज भी बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं जो अपनी आक्रामक शुरुआत के लिए जाने जाते हैं। फैंस ने उन्हें प्यार से 'गुड़गांव का गिलक्रिस्ट' नाम दिया है, सोशल मीडिया पर उनका यह नाम तेजी से वायरल हो रहा है।
आईपीएल में मिले थे इतने पैसे
अनुज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए भी खेलते हैं। आरसीबी ने उन्हें 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा था। हालांकि, उनका आईपीएल प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। 24 मैचों में उन्होंने लगभग 20 की औसत और 119 की स्ट्राइक रेट से केवल 318 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications