'वहां बहुत सारे जहरीले लोग थे', अपनी पुरानी टीम को लेकर बोले एबी डिविलियर्स, खोले कई राज

AB de Villiers on Delhi Daredevils: दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों का जिक्र जब भी होगा तो उसमें एबी डिविलियर्स का नाम जरूर होगा। एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए कई अहम पारियां खेली है। इसके अलावा आरसीबी के लिए आईपीएल में उनका परफॉर्मेंस जबरदस्त रहा है। एबी डिविलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान अब आईपीएल की अपनी पहली टीम यानी दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) को लेकर कुछ चौंकाने वाला खुलासा किया है।

'वहां बहुत सारे जहरीले लोग थे' (AB de Villiers on Delhi Daredevils)

एबी डिविलियर्स ने एक इंटरव्यू में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अपने शुरुआती आईपीएल अनुभव को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। डिविलियर्स ने 2008 से 2010 तक तीन साल इस फ्रेंचाइज़ी के साथ बिताए थे। उन्होंने कहा कि यह समय उनके लिए कड़वा-मीठा रहा। डिविलियर्स ने बताया कि उस टीम में कुछ 'जहरीले लोग' थे, जिनकी वजह से टीम का माहौल अच्छा नहीं था।

Delhi Daredevil 1

दिल्ली को लेकर डिविलियर्स ने खोला राज

उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह साफ किया कि टीम के अंदर की राजनीति और कुछ खिलाड़ियों के व्यवहार से उन्हें निराशा हुई। उन्होंने बताया कि दिल्ली डेयरडेविल्स की हालत खस्ता थी। टीम में कई ज़हरीले लोग थे और मुझे उन तीन सालों में वैसा समर्थन नहीं मिला जैसा मिलना चाहिए था। एबी डिविलियर्स ने दिल्ली को लेकर अपनी निराशा जाहिर की।

ग्लेन मैकग्राथ को लेकर कही ये बात

डिविलियर्स ने अपनी भावनाएं शेयर करते हुए बताया कि वह कुछ महान खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर रहे थे, जैसे ग्लेन मैकग्राथ और वीरेंद्र सहवाग। उन्होंने कहा कि मैंने 2006 में मैकग्राथ के खिलाफ टेस्ट खेला था और उनसे कभी बात नहीं की। फिर 2008 में, वो मेरे पास बैठे और बोले, 'मुझे तुम्हारा खेल पसंद है।' उस पल मैं बहुत हैरान रह गया।

आरसीबी में जुड़ने के बाद मिली पहचान

हालांकि, कुछ यादें अच्छी भी थीं। डिविलियर्स ने बताया कि कुछ खिलाड़ियों और अनुभवों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया, लेकिन टीम में अंदरूनी माहौल उन्हें परेशान करता रहा। उन्होंने इसे 'कैंसर जैसे लक्षण' कहकर ज़ाहिर किया कि टीम के अंदर कुछ गलत था, जो प्रदर्शन को प्रभावित करता था। साल 2011 में डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ने के बाद अपने आईपीएल करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वहां उन्हें पूरा समर्थन मिला और वह विराट कोहली के साथ टीम के पॉपुलर खिलाड़ी बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+