दिल्ली कैपिटल्स का रिप्लेसमेंट खिलाड़ी निकला दगाबाज! भारत आने की बजाय UAE पहुंचा, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा
IPL 2025 के आखिरी और सबसे अहम फेज से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को तगड़ा झटका लगा है। टीम ने जैसे ही बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान (Mustafizur Rahman) को जैक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया, चंद घंटे बाद खिलाड़ी सीधे बांग्लादेश टीम के साथ UAE की फ्लाइट पकड़ते नजर आया।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कहा है कि उन्हें ना तो भारतीय बोर्ड (BCCI) से और ना ही खिलाड़ी से NOC (No Objection Certificate) के लिए कोई औपचारिक अनुरोध मिला है। बांग्लादेश की टीम यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ दो टी20आई सीरीज के लिए यूएई गई, जो दोनों ही आईपीएल से टकराती हैं।

मुस्तफिजुर से भी कोई संदेश नहीं मिला
बीसीबी के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया कि, 'शेड्यूल के अनुसार मुस्तफिजुर को टीम के साथ यूएई जाना चाहिए।' 'हमें आईपीएल अधिकारियों से कोई संदेश नहीं मिला है। मुझे मुस्तफिजुर से भी ऐसा कोई आधिकारिक संदेश नहीं मिला है।'
फ्लाइट में बैठे नजर आए मुस्तफिजुर
हालांकि, मुस्तफिजुर ने आईपीएल फैंस के लिए एक हैरान करने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'फिज' ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बांग्लादेश के ट्रैवल गियर में एक फ्लाइट में बैठे हुए थे, और तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'मैं उनके खिलाफ खेलने के लिए यूएई जा रहा हूं। मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखना।'
बांग्लादेश 17 और 19 मई को यूएई के खिलाफ दो मैच खेलेगा, उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगा, जो 25 मई से शुरू होगी और 3 जून को समाप्त होगी, जो आईपीएल के नए शेड्यूल के हिसाब से फाइनल का दिन है।
दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ीं
जैक फ्रेजर-मैकगर्क के बाहर होने के बाद दिल्ली ने मुस्तफिज़ुर को बतौर कवर चुना था, खासकर इसलिए क्योंकि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के भी टीम से बाहर होने की आशंका है। लेकिन अब जब मुस्तफिज़ुर भी उपलब्ध नहीं हैं, दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है।
टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है और उनका अगला मुकाबला 18 मई को दिल्ली में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा - जो प्लेऑफ के लिहाज से 'करो या मरो' जैसा है।












Click it and Unblock the Notifications