Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Capitals Schedule: कब और कहां होगा दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच, टीम का पूरा शेड्यूल

Punjab Kings Schedule: दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल 2026 के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछले सीजन में पांचवें स्थान पर रहने के बाद, टीम इस बार प्लेऑफ की दहलीज को लांघने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनके घरेलू मैदान (इकाना स्टेडियम) पर करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन का पहला घरेलू मैच 4 अप्रैल को होगा, जहाँ वे अरुण जेटली स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से लोहा लेंगे। इसके ठीक बाद 8 अप्रैल को दिल्ली अपने ही घर में गुजरात टाइटंस की मेजबानी करेगी। फेज-1 का समापन एक कठिन चुनौती के साथ होगा, जब टीम 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी की टीम (CSK) का सामना करेगी।

Delhi Capitals Schedule

इस बार टीम में केएल राहुल, मिचेल स्टार्क और डेविड मिलर जैसे बड़े नामों की मौजूदगी दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को काफी मजबूती दे रही है। फैंस को उम्मीद है कि केएल राहुल और अक्षर पटेल की जोड़ी इस बार दिल्ली की किस्मत बदल देगी।

सबसे अहम बात तो यह है कि दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल हाल ही में टीम इंडिया के साथ टी20 विश्व कप में जीत दर्ज कर लौटे हैं। इससे टीम के अन्य प्लेयर्स का हौसला बढेगा। दिल्ली कैपिटल्स अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इन्तजार इस बार खत्म करना चाहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल (Delhi Capitals Schedule)

क्र तारीख विपक्षी टीम वेन्यू समय
1
31 मार्च लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
2
04 अप्रैल मुंबई इंडियंस दिल्ली शाम 7:30 बजे
3
08 अप्रैल गुजरात टाइटंस दिल्ली शाम 7:30 बजे
4
11 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई दोपहर 7:30 बजे
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+