IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बड़ा बदलाव, 11 खिलाड़ियों को किया गया बाहर, देखें लिस्ट

Delhi Capitals Retained & Released Players List: आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली कैपिटल ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए साल 2023 का आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था। टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही थी। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स इस साल ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

ऋषभ पंत की होगी वापसी: दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत साल 2024 के आईपीएल में वापसी करने जा रहे हैं। ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में चोट लगने के कारण पिछले सीजन टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में डेविड वॉर्नर ने टीम की कमान संभाली थी। लेकिन बतौर कप्तान डेविड वॉर्नर कुछ खास असर नहीं छोड़ पाए थे।

 Delhi Capitals 1

पृथ्वी शॉ को फिर मिला मौका: रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कप्तान ऋषभ पंत के अलावा पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श और लुंगी एंगिडी जैसे खिलाड़ी हैं। दिल्ली ऑक्शन टेबल पर बेहतर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की होगी। दिल्ली को मिडिल ऑर्डर में एक बल्लेबाज की जरूरत है। इसके साथ ही दिल्ली की टीम की नजरें ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भी रहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन खिलाड़ी: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पेटल, ललित यादव, मिचेल मार्श, यश ढुल, प्रवीण दुबे, विकी ओस्वल, एनरिक नॉर्चे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स के रिलीज खिलाड़ी: राइली रूसो, मनीष पांडे, चेतन सकारिया, प्रियम गर्ग, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, फिल साल्ट, सरफराज खान और अमन खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+