IPL में धमाकेदार वापसी को तैयार युवराज सिंह, इस टीम में होंगे शामिल! खुशी से झूम उठे फैंस
Delhi Capitals, Yuvraj Singh: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के लिए मेगा ऑक्शन की तैयारियां चल रही हैं। इस ऑक्शन के बाद टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस आयोजन से पहले ही फ्रेंचाइजी अपने कप्तानों और कोचों को लेकर रणनीति बना रही हैं। इसी बीच युवराज सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ सकते हैं युवी
दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को कोच की भूमिका के लिए संपर्क किया है। पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ अपना सात साल का करार खत्म कर दिया था। स्पोर्टस्टार के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही और 2024 में छठे स्थान पर रही। इसलिए वे रिकी पोंटिंग की जगह युवराज सिंह को टीम में लाने पर विचार कर रहे हैं।

कोचिंग भूमिका में नजर आएंगे युवी
अगर युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स में मुख्य कोच की भूमिका निभाते हैं तो यह इस तरह के पद पर उनका पहला अनुभव होगा। हालांकि उन्होंने पहले कभी आधिकारिक तौर पर किसी टीम को कोचिंग नहीं दी है। लेकिन उन्होंने हाल के वर्षों में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है। इन खिलाड़ियों ने उनके मार्गदर्शन में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है।
गुजरात ने भी किया था संपर्क
वहीं दूसरी ओर न्यूज-18 की रिपोर्ट की मानें तो गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा और क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी आईपीएल 2025 से पहले टीम छोड़ सकते हैं। फ्रैंचाइज़ शुरू में युवराज सिंह को अपना हेड कोच बनाना चाहती थी। हालांकि हाल ही में हुई चर्चाओं से पता चलता है कि आशीष नेहरा गुजरात टाइटंस के साथ बने रहेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिकी पोंटिंग का सफर
रिकी पोंटिंग ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान बतौर कोच संभाली थी। उनके पहले साल में टीम पॉइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। हालांकि, 2019 से 2021 तक वे लगातार तीन बार प्लेऑफ में पहुंचे और 2020 में फाइनल मैच भी खेला, लेकिन खिताब नहीं जीत पाए। साल 2021 के बाद से वे प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications