IPL Points Table: दिल्ली कैपिटल्स की अंक तालिका में लम्बी छलांग, मुंबई किंग्स, पंजाब सबको पछाड़ा
IPL 2024 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब आईपीएल में ट्रैक पर आती नजर आ रही है। दिल्ली ने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से पराजित कर दिया। इस मैच में दिल्ली ने गुजरात को महज 89 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दिल्ली की जीत के बाद अंक तालिका में भारी बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली ने कुछ बड़ी टीमों को अब पीछे कर दिया है। आने वाले मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के पास और आगे जाने का मौका रहेगा। ऋषभ पन्त की अगुवाई वाली इस टीम के पास प्लेऑफ़ में जाने का मौका है।

दिल्ली कैपिटल्स की छलांग
दिल्ली ने अब तक खेले गए 7 मैचों में 3 जीत दर्ज करते हुए कुल 6 अंक हासिल किये हैं और तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया। इस मामले में कुछ बड़ी टीमों को दिल्ली ने पछाड़ दिया है। दिल्ली ने मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ दिया है।
टॉप चार में कौन है
टॉप पोजीशन पर इस समय राजस्थान रॉयल्स है, अंतिम चार में जाने के लिए प्रबल दावेदार रॉयल्स है। राजस्थान रॉयल्स ने 6 मैच जीते हैं। केकेआर ने 6 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज की है। केकेआर इस समय अंक तालिका में नम्बर दो की पोजीशन पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 4 मैच जीते हैं, नेट रन रेट कम होने के कारण नम्बर तीन पर है। चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद का नाम है। हैदराबाद ने भी 4 मैच जीते हैं लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से चौथा स्थान मिला है।
धाकड़ टीमें निचेल क्रम पर
अंक तालिका में सबसे खराब स्थिति आरसीबी की है। आरसीबी की टीम 6 मैचों में हार और एक मैच में जीत के साथ सबसे नीचे है। उनके बाद मुंबई इंडियंस का नाम है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली इस टीम ने 6 मैच खेलकर 2 जीत दर्ज की है। पंजाब किंग्स ने दो मैचों में जीत दर्ज कर आठवां स्थान हासिल किया है। सातवें स्थान पर गुजरात टाइटंस है, गुजरात ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications