IPL: 'पैसे का कोई लेना-देना नहीं,' दिल्ली कैपिटल्स ने क्यों छोड़ा ऋषभ पंत का साथ? पार्थ जिंदल ने खोले बड़े राज
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कोओनर पार्थ जिंदल ने खुलासा किया कि आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत को बनाए रखने के लिए फ्रैंचाइज़ी ने हर संभव कोशिश की, लेकिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज टीम को कैसे ओपरेट किया जाए, इस बारे में "अलग-अलग विचार थे, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।
कैपिटल्स ने पंत को रिटेन नहीं किया और बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को हाल ही में मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये में खरीद लिया, जिससे वह आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

विचारों में मतभेद बना पंत के बाहर होने का कारण
जिंदल ने 'ESPNCricinfo' से बातचीत में कहा कि, 'यह सिर्फ एक अलग फिलॉसफी थी कि वह कैसे फ्रैंचाइज़ी को ऑपरेट करना चाहते थे और हम -मालिक - कैसे फ्रैंचाइज़ी को ऑपरेट करना चाहते थे। यही कारण है कि यह (पंत का जाना) हुआ। पैसे से इसका कोई लेना-देना नहीं है।' ऋषभ के लिए पैसा कभी कोई मुद्दा नहीं रहा। और हमारे लिए भी पैसा कभी कोई मुद्दा नहीं रहा। मुझे लगता है कि हम तीनों (किरण ग्रांधी, जिंदल और पंत) अलग-अलग विचार पर थे।
दिल्ली ने पंत को लाने की फिर से की कोशिश
जिंदल ने कहा कि, 'उन्होंने अंत में फैसला किया। हमने सब कुछ करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने आखिरकार फैसला किया कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।' तो, मतभेद के वे बिंदु क्या थे? 'इसका मतलब है कि फ्रैंचाइज़ी को जिस तरह से चलाना है, फ्रैंचाइज़ी के फैसले, इस तरह की चीजें। कुछ उम्मीदें थीं जो उन्हें थीं और कुछ उम्मीदें हमारी भी थीं।
उन्होंने कहा कि, 'मैं बस इतना कह सकता हूं कि हम इन चीजों पर एकमत नहीं हो सके।' जिंदल ने यह भी स्वीकार किया कि नेतृत्व की भूमिका पर फ्रैंचाइज़ी की उम्मीदें उस विचार से मेल नहीं खाती थीं, जो भारत की कप्तानी करने की दीर्घकालिक महत्वाकांक्षा पर आधारित था। हमने उन्हें नेतृत्व के बारे में कुछ फीडबैक दिया। हमने उन्हें बताया कि वे किस तरह से सुधार कर सकते हैं, लेकिन हम इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट थे कि हम उनकी महत्वाकांक्षाओं को जानते हैं, हम जानते हैं कि वे कहां जाना चाहते हैं।
'उनका सपना और इच्छा भारत की कप्तानी करना'
उन्होंने कहा कि, 'उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका सपना और इच्छा भारत की कप्तानी करना है और इसकी शुरुआत आईपीएल टीम की कप्तानी से होती है।' जिंदल ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को एहसास हुआ कि ऑक्शन से पंत को वापस खरीदना असंभव काम था।
ये भी पढ़िए- IPL Auction: अनसोल्ड रहने का नहीं झेल सका दर्द! कोहली के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास
उन्होंने कहा कि, 'जिस पल हमने उन्हें रिटेन नहीं किया, मुझे पता था कि वे चले गए हैं। हमने उनके लिए 20.25 (करोड़ रुपये) में राइट-टू-मैच किया, लेकिन फिर भी, बजट बहुत अधिक हो गया। हम 22-23 (करोड़ रुपये) तक बढ़ाने के लिए तैयार थे।'












Click it and Unblock the Notifications