भारतीय क्रिकेटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैर जमानती धाराओं में मामला, कौन है यह धांसू खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को लेकर मंगलवार को बड़ी खबर सामने आई। हुगली की मगरा पुलिस ने उन्हें एक मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद हुई। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को गिरफ्तारी की जानकारी दी।

मामला एक युवती की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि अभिषेक ने उससे शादी करने का वादा किया था और इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बने। बाद में युवती ने उन पर आपत्तिजनक तस्वीरों का इस्तेमाल कर धमकाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

Abhishek Porel

मामले ने तब गंभीर रूप लिया, जब शिकायत के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया। एबीपी आनंदा की रिपोर्ट के मुताबिक एफआईआर में 19 धाराएं लगाई गई हैं और इनमें बड़ी संख्या ऐसी धाराओं की है, जिनमें जमानत आसानी से नहीं मिलती।

हाई कोर्ट तक पहुंचा मामला

यह मामला पहले ही कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंच चुका था। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस को जांच आगे बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने अभिषेक के पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेने को कहा था। इसमें उनका मोबाइल फोन भी शामिल था। अदालत ने पुलिस से अब तक की जांच और की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी थी। इसके बाद मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई, जिसमें पुलिस की ओर से बताया गया कि अभिषेक को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आगे इस मामले में क्या होगा?

मगरा पुलिस ने हाई कोर्ट को बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभिषेक पोरेल को चिंसुराह कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब आगे की कार्रवाई निचली अदालत में होगी और जांच के दौरान पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े सबूत जुटाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स से हो सकते हैं बाहर

अभिषेक पोरेल भारतीय घरेलू क्रिकेट के उभरते खिलाड़ियों में शामिल हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस मामले को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। यश दयाल के ऊपर भी ऐसी चार्ज लगने पर आरसीबी ने उनको बाहर कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+