फंस गए महेंद्र सिंह धोनी? दिल्ली हाई कोर्ट में केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
MS Dhoni: हाल ही में एक खबर आई थी कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर के खिलाफ क्रिमिनल केस दायर किया है। इस बीच अब नई खबर भी सामने आई है और धोनी के ऊपर भी केस दर्ज कराया गया है। मामला 15 करोड़ रुपयों से जुड़ा है।
दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने धोनी के ऊपर मानहानि का मामला दर्ज कराया गया है। इससे पहले धोनी ने दिवाकर के ऊपर केस दर्ज कराया था। धोखाधड़ी का मामला माही ने दर्ज कराया था। धोनी की तरफ से कहा गया था कि क्रिकेट एकेडमी का अनुबंध देने के लिए 15 करोड़ दिए गए लेकिन उनको कोई कॉन्ट्रेक्ट नहीं मिला और पैसे हड़प लिए गये।

याचिका में कहा गया है कि धोनी और उनकी तरफ से काम करने वाले लोगों को मानहानि वाले आरोप रोके जाएँ। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी का अनुबंध दिवाकर और दास की अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के बीच हुआ था। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह के समक्ष दिल्ली हाई कोर्ट में मामला लिस्ट हुआ है।
धोनी की तरफ से अपने केस में कहा गया था कि क्रिकेट एकेडमीज के लिए उनकी तरफ से 15 करोड़ रुपये का भुगतान अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट को किया गया था। पैसे लेने के बाद कोई काम नहीं हुआ। धोनी के वकील ने 6 जनवरी को प्रेस वार्ता करके ये आरोप लगाये गए थे।












Click it and Unblock the Notifications