रोते हुए Jemimah Rodrigues ने बताया जीवन का दर्दनाक सच! हिम्मत देख दीपिका पादुकोण भी हुईं मुरीद
Deepika Padukone On Jemimah Rodrigues: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विनिंग 127 रन की पारी खेलकर जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत को फाइनल में पहुंचाया। वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में जेमिमा की इस दमदार पारी को फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। भारत को अब 2 नवंबर को फाइनल में साउथ अफ्रीक से भिड़ना है। टीम की कोशिश साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की होगी।
पोस्ट मैच इंटरव्यू में जेमिमा का बड़ा खुलासा (Deepika Padukone On Jemimah Rodrigues)
जीत के बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में जेमिमा ने एंग्जायटी से अपनी लड़ाई का खुलासा किया, जिसने लाखों लोगों को छू लिया। इस दौरान उनकी आंखें नम थी। 'प्लेयर ऑफ द मैच' जेमिमा ने बहादुरी दिखाते हुए बताया कि टूर्नामेंट के दौरान और कुछ मैचों से पहले वह एंग्जायटी के दौर से गुज़र रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं यहां बहुत संवेदनशील होऊंगी क्योंकि मुझे पता है कि अगर कोई यह देख रहा है तो शायद वह भी इसी दौर से गुज़र रहा होगा और मेरा इसे कहने का यही उद्देश्य है, क्योंकि कोई भी अपनी कमजोरी के बारे में बात करना पसंद नहीं करता।

एंग्जायटी का शिकार हो गईं थी जेमिमा
जेमिमा ने बताया कि एंग्जायटी के दौरान वह अपनी मां को फोन करके रोती थीं, क्योंकि उस समय व्यक्ति सुन्न महसूस करता है। उन्होंने अपने माता-पिता और टीम के साथियों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, जिनके विश्वास ने उन्हें उस मुश्किल दौर से बाहर निकलने में मदद की। जेमिमा ने दमदार पारी का श्रेय अपने सभी चाहने वालों को दिया।
दीपिका पादुकोण ने किया सलाम
जेमिमा के इस ईमानदार कबूलनामे की बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सराहना की। खुद अपने मानसिक स्वास्थ्य के अनुभवों को खुलकर शेयर करने वाली दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जेमिमा का वीडियो री-शेयर करते हुए लिखा कि धन्यवाद जेमिमा रोड्रिग्स। आपकी संवेदनशीलता के लिए और आपकी कहानी शेयर करने के लिए। बता दें कि दीपिका पादुकोण भारत में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की एक बड़ी समर्थक हैं। अपने अनुभवों के आधार पर, वह लगातार लोगों को मदद मांगने और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करती रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications