IND vs ZIM: बुमराह-शमी नहीं तो क्या गम! दीपक चाहर ने मैदान पर उतरते ही दिखाया दम, झटके इतने विकेट

टीम इंडिया इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है और गुरुवार को हुए पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर करीब छह महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 18 अगस्त। टीम इंडिया इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है और गुरुवार को हुए पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर करीब छह महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों की अनुपस्थिति में दीपक चाहर पर शुरुआती ओवर में विकेट झटकने की जिम्मेदारी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

Deepak Chahar

भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से भारत की ओर से पारी की शुरुआत की। दोनों ही गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन और लैंथ पर लगातार गेंदों को डालने का काम किया। जिस कारण जिम्बाब्वे के बल्लेबाज चाहकर भी बड़े शॉट लगाने में कामयाब नहीं हो सके।

दीपक चाहर ने ढाया कहर

लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले दीपक चाहर ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया। दीपक चाहर ने 7 ओवर की गेंदबाजी के दौरान सिर्फ 3.90 की इकॉनमी से सिर्फ 27 रन दिये और 3 विकेट अपने नाम किए। इनोसेंट काइया (4), तादिवनाशी मरुमानी (8) और वीज्ली मधवीरे (5) जिम्बाब्वे के टॉप तीन बल्लेबाजों को दीपक ने शुरुआती ओवर में ही पवेलियन भेज दिया।

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

इंजरी के बाद वापसी कर रहे दीपक चाहर के लिए जिम्बाब्वे का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। चाहर के इस परफॉर्मेंस से फैंस भी बेहद खुश हैं। फैंस दीपक को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। चाहर के अलावा मोहम्मद सिराज ने भी शानदार गेंदबाजी की और 6 ओवर के स्पेल में 2 मेडेन फेंकते हुए एक विकेट झटकने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+