DC vs SRH: हैदराबाद को मैच में भारी पड़ी एक गलती, इन 4 बड़े टर्निंग प्वाइंट्स की वजह से हारी SRH

DC vs SRH Highlights IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराते हुए इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम दमदार दिखाई दे रही है। दिल्ली ने गेंद और बल्ले के अलावा फील्डिंग से फैंस को खासा प्रभावित किया। आइए एक नजर डालते हैं कि मैच के कुछ बड़े टर्निंग प्वाइंट्स पर...

अभिषेक शर्मा का रन आउट होना

पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। विपराज का थ्रो बिल्कुल सटीक था, गेंद जाकर सीधा विकेट से टकरा गई और मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट पहले ही ओवर में देखने को मिल गया। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान किशन और नीतीश रेड्डी भी जल्द ही पवेलियन लौट गए।

DC vs SRH 1

अनिकेत वर्मा का कैच आउट होना

दिल्ली के खिलाफ अनिकेत वर्मा जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन कुलदीप यादव ने शॉर्ट-ऑफ-लेंथ गेंद फेंकी, लेकिन गेंद को ज्यादा गति नहीं दी। अनिकेत ने गेंद को मिडविकेट के ऊपर से पुल करने की कोशिश की, जहां उनका कैच जैक फ्रेजर मैकगर्ग ने हवा में उड़कर लपक लिया। अनिकेत वर्मा के आउट होने से हैदराबाद 30-40 रन पीछे रह गई।

मिचेल स्टार्क का पंजा

पहले पावरप्ले में तीन और अंत में दो विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने मैच का रुख पूरी तरह से मोड़ दिया। आईपीएल में पहली बार पांच विकेट लेने वाले मिचेल स्टार्क का यह स्पेल मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। स्टार्क ने अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर के दौरान ही 2 विकेट ले लिए। इसके बाद अपने आखिरी ओवर में उन्होंने हर्षल पटेल और वियान मुल्डर का विकेट झटके।

दिल्ली ने पहले विकेट के लिए जोड़े 81 रनों की साझेदारी

हैदराबाद के पास मैच में वापसी आने का मौका सिर्फ विकेट ही था। मोहम्मद शमी शुरुआती ओवर में टीम को सफलता नहीं दिला सके। जैक फ्रेजर मैकगर्ग और फाफ डुप्लेसिस ने 81 रनों की साझेदारी कर हैदराबाद से मैच को पूरी तरह से छीन लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+