DC vs SRH: दिल्ली की दमदार जीत के पांच हीरो, हैदराबाद को बुरी तरह रौंद नंबर दो पर पहुंची कैपिटल्स

DC vs SRH Highlights IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दे दी है। दिल्ली ने एकतरफा अंदाज में हैदराबाद को हराया। इसके साथ ही दिल्ली की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी मौजूदा समय में इस अंक तालिका में टॉप पर विराजमान है। हैदराबाद को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं दिल्ली की जीत के पांच हीरो के बारे में....

मिचेल स्टार्क ने चटकाए 5 विकेट

विशाखापट्टनम के मैदान पर मिचेल स्टार्क ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। स्टार्क ने 3.4 ओवर में 9.54 की इकोनॉमी के साथ 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाइव विकेट हॉल लेने वाले स्टार्क अब दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले दिल्ली के लिए अमित मिश्रा ने साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ फाइव विकेट हॉल हासिल किया था।

DC vs SRH 1

विपराज निगम ने किया रन आउट

दिल्ली के ऑलराउंडर खिलाड़ी विपराज निगम ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को रन आउट कर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन का एक मुश्किल कैच विपराज निगम ने पीछे भागते हुए पकड़ा। जहां मैच पूरी तरह से बदल गया।

डुप्लेसिस ने जड़ा अर्धशतक

फाफ डुप्लेसिस 27 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। डुप्लेसिस और मैकगर्क के बीच पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई, जिसने दिल्ली के लिए जीत की नींव रख दी। डुप्लेसिस ने ताबड़तड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर एक बार फिर अपना दमखम दिखाने का काम किया।

कुलदीप यादव ने झटके तीन विकेट

दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने गेंद से कमाल किया। कुलदीप यादव ने हैदराबाद के तीन अहम खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने का काम किया। उनकी दमदार गेंदबाजी के कारण सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई।

JFM ने बाउंड्री पर पकड़ा कैच

जेक फ्रेजर-मैकगर्क के शानदार कैच ने अनिकेत वर्मा की बेहतरीन पारी का अंत किया। मैच के 16वें ओवर में वह कुलदीप यादव की गेंद पर कैच आउट हो गए। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने हवा में छलांग लगाते हुए कैच पकड़ा जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+