DC vs RR Dream11: कौन होना चाहिए आज के मैच में ड्रीम XI का कप्तान? 3 खिलाड़ी करेंगे पॉइंट्स की बरसात
DC vs RR Dream11: दिल्ली कैपिटल्स अरुण जेटली स्टेडियम में आज अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी और सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम है। रॉयल्स को अपने पिछले मैच में आरसीबी से हार मिली थी। दिल्ली को भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा था।
करुण नायर का आईपीएल कमबैक धांसू रहा था। उन्होंने 89 रनों की धाकड़ पारी खेली लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। नायर ने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए थे, उसकी झलक आईपीएल में देखने को मिली और 7 साल बाद उनके बल्ले से आईपीएल में फिफ्टी आई।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे हैं। हालांकि उनकी बल्लेबाजी यूनिट में यशस्वी जायसवाल, सैमसन, जुरेल जैसे नाम शामिल हैं। हेटमायर भी रॉयल्स के पास है। इस मैच में ड्रीम इलेवन का कप्तान बनाने लायक कुछ प्लेयर्स के बारे में जरुर जानना चाहिए। तीन खिलाड़ियों का जिक्र यहाँ किया गया है।
केएल राहुल: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में राहुल फ्लॉप हो गए थे लेकिन इससे पहले दो मैचों में लगातार फिफ्टी जड़कर अपनी टीम के लिए धांसू प्रदर्शन किया था। केएल राहुल इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उनको ड्रीम इलेवन में कप्तान बनाया जा सकता है।
कुलदीप यादव: कुलदीप यादव गेंद को दोनों तरफ घूमाते हैं और उनको खेल पाना राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों के लिए आसान कार्य नहीं होगा। पिछले कुछ मैचों में देखा गया है कि कुलदीप यादव की पिटाई करने में बल्लेबाजों को मुश्किल होती है। वह ड्रीम टीम के कप्तान बनाने लायक हैं।
यशस्वी जायसवाल: इस बल्लेबाज का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है लेकिन खराब भी नहीं कह सकते। दिल्ली में छोटी बाउंड्री होने से जायसवाल अपना धमाल मचा सकते हैं। वह पावरप्ले में टिकने में सफल रहते हैं, तो बाद में गेंदबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं। जायसवाल भी ड्रीम इलेवन कप्तान बनने के दावेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications