DC vs MI: रोहित शर्मा के 1 फैसले ने पलट दिया गेम, क्या था वह फैसला जिसने मुंबई को दिला दी रोमांचक जीत
DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके ही घर में जाकर रोमांचक अंदाज में मैच हराकर तहलका मचा दिया। दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में आसानी से जीत दर्ज कर रही थी लेकिन मुंबई इंडियंस ने वापसी करते हुए कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाब में खेलते हुए दिल्ली के लिए करुण नायर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली। उन्होंने 40 गेंदों में 89 रन बनाकर मैच दिल्ली की झोली में डाल दिया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना चौथा विकेट 144 के स्कोर पर गंवा दिया था। इस समय 7 से ज्यादा ओवरों का गेम बाकी था और दिल्ली की जीत थी। ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल क्रीज पर थे। राहुल पिछले दो मैचों से लगातार दिल्ली को अपनी बैटिंग से जीत दिला रहे थे।
Rohit Sharma की सलाह काम कर गई (DC vs MI)
इस बीच डग आउट में बैठे रोहित शर्मा ने एक सलाह ग्राउंड में भेजी और वही काम कर गई। इससे मुकाबला मुंबई इंडियंस की तरफ झुक गया। रोहित शर्मा ने ग्राउंड में बुमराह और हार्दिक पांड्या को गेंद बदलने के लिए कहा था। नए नियमों में दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान 10 ओवर के बाद गेंद बदली जा सकती है।रोहित ने स्पिनर कर्ण शर्मा को लाने का भी सुझाव दिया और ऐसा उन्होंने गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे से कहा था क्योंकि हार्दिक पांड्या शायद अपना ही दिमाग चलाते हैं।
Rohit Sharma ने पलट दिया गेम (DC vs MI)
इसके बाद यही कुछ देखने को मिला। गेंद बदलने के बाद कर्ण शर्मा ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिया। इसके बाद कर्ण शर्मा ने केएल राहुल को भी आउट कर दिया। यहाँ से गेम ही बदल गया और रोहित शर्मा की कप्तानी का अनुभव मुंबई इंडियंस के काफी काम आया।
दिल्ली के बल्लेबाज लगातार हुए रन आउट
आशुतोष शर्मा और विप्रव निगम ने गेम में दिल्ली को बनाए रखा लेकिन जरूरी रन रेट ज्यादा था। विप्रज के आउट होने पर आशुतोष अकेले रह गए। उन्होंने अपना प्रयास किया और 17 रन बनाए। आशुतोष ने एक रन की जगह डबल लेने की गलती की और रन आउट हो गए।
यहाँ से अब 2 विकेट बचे थे और 14 रनों की दरकार थी। डबल लेने वाली गलती कुलदीप यादव ने की और रन आउट हो गए। अंत में मोहित शर्मा भी अगली गेंद पर एक रन लेते हुए रन आउट हो गए और दिल्ली की पूरी टीम 193 पर आउट होकर 12 रनों से मैच हार गई। गेम का पासा वहीँ से पलट गया था जहाँ रोहित ने गेंद बदलने की सलाह दी।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications