DC vs MI Dream11: किसे बनाएं आज के मैच में ड्रीम XI का कप्तान? 3 खिलाड़ी करेंगे पॉइंट्स की बारिश
DC vs MI Dream11: मुंबई इंडियंस के सितारे इस वक्त गर्दिश में चल रहे हैं। लगातार हार का सामना कर रही इस टीम को एक ही मैच में जीत मिली है। आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है, जो एक टॉप टीम के रूप में सामने आई है। मुंबई इंडियंस के लिए काम आसान नहीं होगा।
पांच मैचों में मुंबई इंडियंस को चार में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार हारने से आने वाले मैचों में दबाव बढ़ता चला जाएगा। इससे प्लेऑफ़ की राह भी मुश्किल होती चली जाएगी। हार्दिक पांड्या एंड कम्पनी को कुछ तो ऐसा करना होगा, जिससे बड़ा धमाका हो।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन प्रमुख चिंता का विषय है। इससे गेंदबाजों के ऊपर भी दबाव बनता है और टीम के ओवरऑल प्रदर्शन में गिरावट आती है। दिल्ली ने हर विभाग में धांसू काम किया है। ऐसे में ड्रीम इलेवन में कप्तान बनाये जाने लायक तीन प्लेयर्स का जिक्र यहाँ किया गया है।
केएल राहुल: पिछले दो मैचों से विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द बने हुए केएलर राहुल एक बार फिर से बल्ला चलाने के लिए तैयार हैं और ड्रीम इलेवन में कप्तानी के प्रबल दावेदार भी हैं। केएल राहुल ने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को बुरी तरह पराजित करने में अपनी अहम पारी खेली थी।
कुलदीप यादव: स्पिन विभाग में कुलदीप यादव के मुकाबले का कोई खिलाड़ी दोनों टीमों में ही नजर नहीं आता है। कुलदीप यादव अपनी गूगली से बल्लेबाजों को परेशान करने में कसर नहीं छोड़ते हैं। इस वजह से उनको ड्रीम इलेवन का कप्तान बनाने के बारे में सोचा जा सकता है।
जसप्रीत बुमराह: फिट होकर वापस आए बुमराह से उम्मीद की जा सकती है। वह अपनी लाइन और लेंथ से ही बल्लेबाजों को परेशानी में डालने का काम करते हैं। ऐसे में बुमराह कप्तान बनाने के लायक खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजों को ड्रीम इलेवन में सभी चुनते हैं, गेंदबाजों के ऊपर दांव खेलने वालों को ज्यादा पॉइंट्स मिलने की संभावना रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications