पाकिस्तान के इस मशहूर क्रिकेटर की बहू है दाऊद इब्राहिम की बेटी, खूबसूरती में अभिनेत्रियों को देती है मात
Dawood Ibrahim-Javed Miandad: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में कहा जा रहा है कि उसे पाकिस्तान के कराची में जहर देकर मारने की कोशिश की गई है और वो इस वक्त अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि पाकिस्तान की ओर इस बारे में कोई भी बयान सामने नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर रविवार रात से ही वायरल हो रही है।

कुछ मीडिया चैनलों पर ये कहा जा रहा है कि दाऊद अस्पताल में तो एडमिट है लेकिन क्या सच में उसे जहर दिया गया है या फिर वो किसी बीमारी के कारण अस्पताल पहुंचा है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल दाऊद को लेकर संशय बरकरार है। आपको बता दें कि 26 दिसंबर, 1955 को मुंबई में जन्मा दाऊद दुनिया के अरबपतियों में शामिल है।
दाऊद दुबई छोड़कर कराची में रहता है!
आपको जानकर हैरत होगी कि उसकी कई नामी-बेनामी संपत्तियां विश्व के कई बड़े देशों में हैं। करीब 15 साल पहले पाकिस्तान के रिपोर्टर गुलाम हसनैन ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि दाऊद दुबई छोड़कर कराची में रहता है और वहीं उसने अपना राज-पाट जमा रखा है, हालांकि पाकिस्तानी सरकार ने कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की।
दाऊद इब्राहिम और जावेद मियांदाद समधी हैं
आपको बता दें कि दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद आपस में समधी हैं। दाऊद की बड़ी बेटी माहरुख की शादी जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद मियादांद से हुई है। दोनों की शादी साल 2006 में हुई थी और तब भी दाऊद के पाकिस्तान में होने की बात उठी थी लेकिन तब जावेद समेत कई लोगों ने कहा था कि दाऊद का इस शादी से कोई लेना-देना नहीं है।
माहरुख और जुनैद की शादी साल 2006 में हुई थी
माहरुख और जुनैद की वलीमा पार्टी दुबई के ग्रैंड हयात होटल में हुई थी, जिसंमें करीब 500 गेस्ट्स शामिल हुए थे, पूरे इंटरनेशनल मीडिया की नजर इस शादी पर थी, सबको उम्मीद थी कि दाऊद अपनी बेटी की शादी में जरूर शिरकत करेगा लेकिन वो कैमरे में कैद नहीं हो पाया और आज तक क्लीयर नहीं है कि वो शादी में आया भी था या नहीं?
बला की खूबसूरत है दाऊद इब्राहिम की बेटी माहरुख
मालूम हो कि माहरुख अपनी शादी की पार्टी में सिर से लेकर पांव तक सोने से लदी थी, इस वजह से भी ये शादी काफी चर्चित थी। माहरुख देखने में बला की खूबसूरत है और उसकी सुंदरता के आगे बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां भी फेल हैं, जिनके पीछे कभी दाऊद पागल हुआ करता था ।
दाऊद के बेटे का नाम मोइन इब्राहिम है
आपको बता दें कि दाऊद इब्राहिम की पत्नी का नाम महजबीं उर्फ जुबीना जरीना है। इस शाादी से उसे 3 बच्चे (एक बेटा और 2 बेटियां) हैं। दाऊद के बेटे का नाम मोइन इब्राहिम, बड़ी बेटी का नाम माहरुख और छोटी बेटी का नाम माहरीन है।
जावेद मियांदाद ने किया था जोरदार खंडन
कुछ वक्त पहले ब्रिटेन में जब दाऊद की संपत्ति जब्त हुई थी तो माहरुख के बारे में एक खबर आई थी कि वो उस कंपनी को चलाती है जिसका मालिक उसका पिता है और दाऊद ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा माहरुख- जुनैद के नाम किया हुआ है लेकिन जावेद मियांदाद ने इन बातों को सिरे से नकारते हुए कहा था कि 'ये सारी बातें गलत हैं, हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications