'किसने कहा मैं...,' रिटायरमेंट की बात पर बुरी तरह भड़के डेविड वार्नर, आलोचकों को दिया तगड़ा जवाब

ICC ODI World Cup Final: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाए और रविवार को फाइनल में खिताब के प्रबल दावेदार भारत को हराकर छठी बार ट्रॉफी जीती। इस बीच वॉर्नर ने उनके करियर को लेकर की गई एक पोस्ट पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

वनडे वर्ल्ड कप की 11 पारियों में 535 रनों के साथ वार्नर टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर की लिस्ट में छठे स्थान पर रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 2 शतक भी लगाए और 108.30 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अपने यादगार अभियान के बाद वार्नर ने X पर अपने आलोचकों पर निशाना साधा है।

David Warner

दरअसल, ESPNcricinfo ने डेविड वॉर्नर के वनडे वर्ल्ड कप करियर के रिकॉर्ड के साथ एक पोस्ट करते हुए लिखा, एक शानदार रिकॉर्ड के साथ समाप्त हुआ। इस पोस्ट पर वार्नर ने जवाब देते हुए लिखा, 'किसने कहा कि मेरा काम खत्म हो गया?

इस बीच, वार्नर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से शुरू होने वाली आगामी टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।सितंबर के चौथे सप्ताह में वनडे सीरीज के साथ शुरू हुए भारत के लंबे दौरे के बाद वार्नर स्वदेश लौट रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि, 'चयनकर्ताओं ने फैसला किया है कि वार्नर विश्व कप के सफल लेकिन चुनौतीपूर्ण अभियान के कारण स्वदेश लौटेंगे।'

पांच मैचों की सीरीज के लिए उनकी जगह पर ऑलराउंडर एरोन हार्डी को बुलाया गया है, जो अगले साल खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए उनकी तैयारियों को गति देंगे। टीम का नेतृत्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड करेंगे। इसके अलावा कई स्टार खिलाड़ियों को विश्व कप जीत के बाद आराम दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ अपने घरेलू सीजन की शुरुआत करेगा, जो वार्नर के करियर का आखिरी मैच होगा क्योंकि स्टार ओपनर ने प्रारूप से संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा की है।

ऑस्ट्रेलिया की T20I टीम
मैथ्यू वेड (कप्तान), एरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन। एडम जम्पा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+