David Warner नहीं झुकेंगे, कहा सेलेक्टर्स नहीं हटाएंगे तब तक नहीं जाऊँगा
भारत दौरे पर पहला टेस्ट खेलने के बाद दूसरे टेस्ट में वह चोटिल हो गए, इसके बाद वह वापस अपने देश लौट गए हैं, ऑस्ट्रेलिया को आगे एशेज में खेलना है।

David Warner On Playing Test Cricket: भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलेगी। भारत में अब तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है और उनके मुख्य ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चोट के कारण वापस ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं। वॉर्नर का मानना है कि एशेज सीरीज के लिए वह ऑस्ट्रेलिया के ओपनर के तौर पर बेस्ट विकल्प है। वॉर्नर का कहना है कि वह फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में खेलना चाहते हैं।
एक साल का समय अभी बाकी है
सिडनी एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए वॉर्नर ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं 2024 तक खेलूंगा। अगर चयनकर्ताओं को लगता है कि मैं अपनी जगह के योग्य नहीं हूं तो अलग बात है। इसके बाद में खुद को सफेद गेंद क्रिकेट की तरफ धकेल दूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे पास 1 साल का समय है और काफी क्रिकेट भी है। अगर मैं स्कोर करना जारी रखता हूं, तो टीम में अपना स्थान भी बरकरार रखू पाऊंगा। उन्होंने साफ तौर पर लाल गेंद क्रिकेट खेलना जारी रखने की बात कही।
भारत दौरे से कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी गए वापस
गौरतलब है कि भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी वापस आ चुके हैं। कुछ खिलाड़ी चोट की वजह से वापस लौटे हैं तो कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जो व्यक्तिगत या अन्य कारणों से स्वदेश लौट गए। वॉर्नर पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए आए थे लेकिन पहली पारी के बाद वह बाहर हो गए। चोट के बाद वह अपने देश लौट गए। उनके अलावा जोश हेजलवुड भी चोट के कारण वापस गए हैं। एश्टन एगर घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए वापस गए हैं। कप्तान पैट कमिंस पारिवारिक कारणों से लौट गए हैं। कमिंस नागपुर और दिल्ली टेस्ट में खेले थे।
सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति खराब
चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दो मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल की है। अगला मुकाबला इंदौर में खेला जाना है। इसके बाद अंतिम टेस्ट मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।












Click it and Unblock the Notifications