AUS vs PAK: ‘झुकेगा नहीं...’, वार्नर ने शतक जड़ जॉनसन को दिया करारा जवाब, फैंस से भी मिला साथ
Johnson vs Warner: पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में डेविड वार्नर ने अपने बल्ले का दम दिखाया। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान के सामने बड़ा स्कोर बना दिया है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वार्नर ने पहले दिन शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। वार्नर ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
वार्नर ने बनाए 164 रन: पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 164 रनों की पारी खेली। उन्होंने महज 125 गेंद में टेस्ट शतक जड़ा। अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 77.73 का रहा। इस शतक के साथ ही डेविड वार्नर ने अपने आलोचकों को भी करारा जवाब देने का काम किया। वार्नर की इस पारी को देखकर उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है।

जॉनसन ने उठाए थे सवाल: दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने डेविड वार्नर को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जॉनसन ने कहा था कि स्कैंडल में फंस चुके और खराब फार्म में चल रहे क्रिकेटर को टीम में क्यों जगह दी गई है। जॉनसन के मुताबिक ऐसे क्रिकेटर को फेयरवेल सीरीज देने का कोई भी मतलब नहीं बनता था। जॉनसन के इस बयान के बाद काफी दिनों तक डेविड वार्नर और जॉनसन का यह मुद्दा फैंस के बीच सुर्खियां बटोरता रहा।
मिला करारा जवाब: अब पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ही डेविड वार्नर ने शतक जड़कर जॉनसन को करारा जवाब देने का काम किया। डेविड वार्नर ने शतक के बाद मैदान में इसका जश्न भी अनोखे अंदाज में मनाया। डेविड वार्नर हवा में छलांग लगाकर फ्लाइंग किस देते हुए इस शतक का जश्न मनाया। डेविड वॉर्नर का यह जश्न फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस तरह जश्न मना कर डेविड वार्नर ने अपने आलोचकों को जवाब देने का काम किया। सोशल मीडिया पर फैंस वार्नर के इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं।
A century to silence all the doubters. David Warner came out meaning business today.@nrmainsurance #MilestoneMoment #AUSvPAK pic.twitter.com/rzDGdamLGe
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2023












Click it and Unblock the Notifications