AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, किया ये अनोखा कारनामा
Australia vs Pakistan, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग डेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के कारण फिलहाल रोक दिया गया है। पहले दिन 42.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने दो विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 38 रनों की पारी खेली।
वॉर्नर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड: डेविड वॉर्नर ने इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में डेविड वार्नर अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

लिस्ट में रिकी पोंटिंग सबसे आगे: वॉर्नर के अब तीनों फॉर्मेट को मिलकर 371 मैच की 460 पारियों में 18533 रन बनाए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके 493 मैच की 548 पारियों में 18515 रन दर्ज हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर 27368 रन के साथ रिकी पोटिंग मौजूद हैं।
पाकिस्तान ने जीता टॉस: पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 360 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए पाकिस्तान को इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। पाकिस्तानी गेंदबाजों की कोशिश ऑस्ट्रेलिया टीम को पहली पारी में काम से कम रनों पर रोकने की होगी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मीर हमजा।












Click it and Unblock the Notifications