डेविड वार्नर ने मजेदार अंदाज में किए 'पुष्पा' के डांस स्टेप्स, अल्लू अर्जुन ने दिया रिएक्शन- VIDEO

नई दिल्लीः अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा काफी चर्चित हो चुकी है। पहले इसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े और फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा गई है। फिल्म की कहानी से लेकर एक्टिंग तक कमाल की है और भारत में कई भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म को हर कोने में सफलता मिली है। यह फिल्म क्रिकेटरों को भी अपने मोहपाश में फंसाने में कामयाब रही है। पहले रविंद्र जडेजा ने पुष्पा मूवी में अल्लू अर्जुन के लुक की कॉपी की और अब डेविड वार्नर ने फिल्म के एक गीत के डांस स्टेप को कॉपी किया है।

पुष्पा का 'श्रीवली' गीत-
एक्शन और एक्टिंग से भरपूर इस फिल्म में एक गाना है जो 'श्रीवली' करके है। यहां पर दक्षिण भारतीय अभिनेता को अजीबोगरीब लेकिन मस्त मूव करते हुए देखा जा सकता था। जैसा उनका चरित्र है वैसे उनके मूव है जो उन पर काफी फिट लग रहे हैं। डेविड वार्नर ने इसी मूव की कॉपी की और वे भी काफी फनी लग रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साउथ इंडियन मूवी के स्टेप्स कॉपी करके अपने फैंस का मनोरंजन करने वाले वार्नर एक कैजुअल शर्ट और पैंट में स्टाइलिश चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं।
अल्लू अर्जुन की हंसी फूट पड़ी
यहां वार्नर को स्टेप करते हुए देखकर खुद अल्लू अर्जुन की हंसी फूट पड़ी है और उन्होंने इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। वार्नर ने भी वीडियो को पोस्ट करते हुए हंसने वाली इमोजी के साथ कहा- अगला क्या है?
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा नाम के व्यक्ति का रोल निभाया है जो बहुत महत्वकांक्षी है और आगे बढ़ने के लिए कुछ भी कर गुरजने को तैयार है। वह पढ़ा लिखा नहीं है लेकिन साहसी है और आगे बढ़ने का शार्ट कट केवल अंडरवर्ल्ड में अपनी धाक जमाना है। अल्लू अर्जुन का चरित्र चंदन की लकड़ी के तस्करी के गैर-कानूनी काम में गहराई तक पैठ जमा लेता है और फिल्म इस काम से मुनाफा कमाने वाले माफियों के गैंगवार के इर्द-गिर्द घूमती है जहां पुष्पा सबसे बड़ा नायक बनकर उभरता है।
यहां देखें वार्नर का डांस-
वार्नर ने जो स्टेप किया है वह खास इसलिए भी है क्योंकि इसको अल्लू अर्जुन के कैरेक्टर के हिसाब से कोरियोग्राफ किया गया है। पुष्पा का चरित्र तिरछे कंधों वाला है और चाल-ढाल सामान्य से थोड़ी हटकर है। कुल मिलाकर फिल्म मॉस दर्शकों को पसंद आएगी और वार्नर पर इसका जादू बोल रहा है।
वार्नर के फैंस के लिए ये सब चीजें ठंडी हवा के झौंके के समान है क्योंकि यह खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के चलते अपनी तेलगू फिल्म के प्रति लगाव रखता था। अब इस फ्रेंचाइजी ने दिग्गज खिलाड़ी के साथ बहुत खराब बर्ताव किया पर वार्नर ने एक डांस वीडियो पोस्ट करके बता दिया है कि वह पहले की तरह अपने फैंस का मनोरंजन करना जारी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications