IND vs SA: हारकर भी दिल जीत गए डेविड मिलर, रोहित-कोहली ने लगाया गले, वीडियो वायरल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला भारत के नाम रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 221 रन बना सकी।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला भारत के नाम रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 221 रन बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की टीम भले ही इस मुकाबले को जीत नहीं सकी, लेकिन टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

मिलर ने बनाए 47 गेंदों में नाबाद 106 रन

मिलर ने बनाए 47 गेंदों में नाबाद 106 रन

डेविड मिलर ने इस हाई स्कोरिंग मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। डेविड मिलर ने 225.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 47 गेंदों में नाबाद 106 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के भी लगाए। मिलर की बल्लेबाजी की वजह से ही दक्षिण अफ्रीकी टीम लक्ष्य के इतना करीब पहुंचने में सफल रही। मिलर के अलावा क्विंटन डिकॉक ने भी 48 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाने का काम किया।

रोहित-कोहली ने लगाया गले

रोहित-कोहली ने लगाया गले

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने डेविड मिलर को गले लगाकर उनकी इस पारी की सराहना की। बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में मैच के बाद जब खिलाड़ी वापस डग आउट की तरफ लौट रहे थे, तब कोहली और रोहित ने मिलर को गले लगाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मिलर ऐसा कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

मिलर ऐसा कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

टी20 क्रिकेट के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद शतक जड़ने वाले डेविड मिलर वर्ल्ड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। मिलर से पहले यह काम भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने किया था। केएल राहुल ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़ने का काम किया था। मिलर ने टी-20 फॉर्मेट में अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा।

भारतीय बल्लेबाजों का भी दिखा दम

भारतीय बल्लेबाजों का भी दिखा दम

रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने इससे पहले अपनी बल्लेबाजी से भारतीय टीम के स्कोर को 237 तक पहुंचाने का काम किया। भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में अपना योगदान दिया। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के इस दमदार प्रदर्शन ने टीम के खिलाड़ियों का हौसला जरूर बढ़ाया होगा। हालांकि, गेंदबाजी अभी भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+