Dasun Shanaka ने भी छोड़ा PSL का साथ, IPL में मचाएंगे धमाल, अब तक 9 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा!
Dasun Shanaka Dumps PSL For IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले खिलाड़ियों की चोटों ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद अब श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका ने भी पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है। शनाका अब राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम में शामिल होंगे, जहां वे चोटिल सैम करन की जगह लेंगे।
नीलामी में रहे थे अनसोल्ड, अब चमकी किस्मत (Dasun Shanaka Dumps PSL For IPL 2026)
दासुन शनाका ने आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए अपना नाम दिया था। लेकिन तब किसी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। इसके बाद फरवरी में हुई पीएसएल नीलामी में उन्हें लाहौर कलंदर्स ने करीब 23 लाख भारतीय रुपये (75 लाख पीकेआर) में खरीदा था। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर सैम करन के ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर होने के बाद रॉयल्स मैनेजमेंट ने शनाका पर भरोसा जताया है।

23 लाख के बदले मिलेंगे 75 लाख
इस एक फैसले ने शनाका की किस्मत और कमाई दोनों बदल दी है। पीएसएल में जहां उन्हें लगभग 23 लाख रुपये मिलने थे, वहीं आईपीएल में उन्हें उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये मिलेंगे। रॉयल्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस अनुबंध की पुष्टि की है। शनाका के लिए यह डील इसलिए भी आसान रही क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा उनके खेल से बखूबी वाकिफ हैं।
PSL के लिए बढ़ती मुसीबतें
शनाका अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने आईपीएल के लिए पीएसएल को छोड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसके बाद उन्होंने भी पीएसएल से किनारा कर लिया। इनके अलावा ओटनील बार्टमैन और गुडाकेश मोती के भी आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ने की खबरें तेज हैं।
जानकारों का मानना है कि आईपीएल की ऊंची मैच फीस और ग्लोबल एक्सपोजर के आगे पीएसएल अपने विदेशी सितारों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, साउथ अफ्रीका के पेसर ऑटनील बार्टमैन के भी आईपीएल से जुड़ने की खबरें है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 9 खिलाड़ी पीएसएल का साथ आईपीएल के लिए छोड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications