मौत को छूकर टक से वापस आ गया, डैरिल मिचेल के शॉट से बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड, जा सकती थी जान!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने कुछ देर के लिए सबका ध्यान खेल से हटा दिया। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान डेरिल मिचेल ने ऐसा शॉट लगाया कि गेंद तेजी से मैदान के बाहर की ओर गई। इस दौरान जो हुआ, उसका वीडियो अब चर्चा में है।

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद छोटी थी। मिचेल ने मौका देखकर जोरदार पुल शॉट खेला। गेंद बल्ले से निकलते ही बेहद तेजी से सीमा रेखा की ओर बढ़ी और छक्के के लिए चली गई।

ind vs nz

इस शॉट के साथ एक ऐसी स्थिति बन गई, जिसने वहां मौजूद लोगों को चिंता में डाल दिया। सीमा रेखा के पास तैनात एक सुरक्षा गार्ड का ध्यान उस समय दूसरी ओर था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि गेंद इतनी तेजी से उसकी तरफ आ रही है। अगर यह गेंद गार्ड को लगती, तो निश्चित रूप से कोई अनहोनी हो सकती थी।

बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड, मिचेल भी रह गए हैरान

गेंद सुरक्षा गार्ड के सिर के बेहद करीब से निकल गई। गार्ड को संभलने का ज्यादा मौका नहीं मिला और वह उसकी दिशा से अनजान नजर आया। गनीमत रही कि गेंद उसे नहीं लगी और किसी चोट की खबर सामने नहीं आई।

इस घटना को देखकर डेरिल मिचेल भी चौंक गए। गेंद की दिशा और रफ्तार देखकर उनकी प्रतिक्रिया से साफ लगा कि उन्हें भी एहसास हो गया था कि कितना बड़ा हादसा हो सकता था। रिप्ले में गार्ड के बेहद करीब से गेंद गुजरने का अंतर और स्पष्ट नजर आया।

मिचेल ने खेली बेहद धुआंधार पारी

डेरिल मिचेल ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+