आधी रात को होटल रूम में बुलाया और फिर किया काण्ड! क्रिकेटर पर लगा घिनौना आरोप, मैदान से ही हुआ था गिरफ्तार
क्रिकेट की दुनिया में ग्लैमर और शोहरत के पीछे कई ऐसे काले सच छिपे हैं जो सामने आने पर पूरी दुनिया को हिला देते हैं। ऐसा ही एक वाकया नवंबर 2022 में हुआ, जब टी20 वर्ल्ड कप के बीच एक स्टार क्रिकेटर को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब उसकी टीम स्वदेश लौटने की तैयारी कर रही थी।
वर्ल्ड कप का वह घट्नाक्रम काफी चर्चा में रहा था। अगले महीने फरवरी में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में एक बार फिर से वह घटनाक्रम ताजा हो गया है।

यह घटना श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज दनुष्का को लेकर है। 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक 29 वर्षीय महिला ने गुणाथिलका पर बेहद संगीन आरोप लगाए। महिला का दावा था कि उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।
आरोप के मुताबिक 2 नवंबर 2022 को दनुष्का ने महिला को सिडनी के रोज बे (Rose Bay) स्थित उनके घर पर बुलाया और वहां उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि क्रिकेटर ने उनके साथ हिंसक व्यवहार किया और उनका गला दबाने की कोशिश भी की।
मैदान से सीधा जेल
6 नवंबर 2022 की सुबह, जब श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलकर सिडनी के एक होटल से निकलने वाली थी, तभी पुलिस वहां पहुंच गई। दनुष्का को टीम बस में चढ़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी टीम उनके बिना ही श्रीलंका रवाना हो गई और दनुष्का को सिडनी की जेल में डाल दिया गया।
कोर्ट जाने के बाद क्या हुआ?
बैन: गिरफ्तारी के तुरंत बाद श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने उन्हें खेल के सभी प्रारूपों से सस्पेंड कर दिया।
जमानत: करीब 11 दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें कड़ी शर्तों पर जमानत मिली। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने का आदेश दिया गया और उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया।
फैसला (2023): करीब 11 महीने तक चले कानूनी ट्रायल के बाद, सितंबर 2023 में सिडनी की एक अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। जज ने पाया कि महिला के बयानों में विरोधाभास था और आरोप साबित नहीं हो सके।
अब कहां हैं दनुष्का गुणाथिलका?
कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने उन पर लगा बैन हटा दिया। हालांकि, इस विवाद ने उनके करियर को भारी नुकसान पहुँचाया। आज भी जब उनकी बात होती है, तो फैंस के जेहन में सिडनी की वो काली रात और गिरफ्तारी की तस्वीरें ताजा हो जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications