चेन्नई में चक्रवात 'मिचौंग' से आई बाढ़ देख डेविड वॉर्नर दुःखी, जानें मदद के लिए क्या अपील की

David Warner on Cyclone Michaung: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मिचौंग ने काफी तबाही मचाई है। चेन्नई में इसका काफी ज्यादा असर देखने को मिला। इसकी वजह से चेन्नई में भारी बारिश हुई और बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो गई। हालांकि चक्रवात वहां से निकल गया है लेकिन बारिश से स्थिति बिगड़ गई।

कई क्रिकेटरों ने भी चेन्नई की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। डेविड वॉर्नर का नाम भी उनमें शामिल है। वॉर्नर ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए चेन्नई की स्थिति का जिक्र किया और कहा कि मैं इसे देखकर काफी ज्यादा चिंतित हूं।

David Warner

वॉर्नर ने लिखा कि चेन्नई में जारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों को लेकर चिंतित हूं। इस आपदा में प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदना है। सभी के लिए सुरक्षित रहना अहम है, जरूरत हो तो ऊँचे स्थानों की तलाश करें। यदि आप मदद करने में समर्थ हैं, तो राहत प्रयासों में सपोर्ट करें और जरुरतमन्द लोगों की सहायता करें। आइये, यहाँ तक संभव हो, हम उनकी सहायता के लिए आगे आएं।

गौरतलब है कि इस चक्रवात का नाम म्यांमार की तरफ से सुझाया गया था। तमिलनाडु से निकलने के बाद यह चक्रवात आंध्रा की तरफ निकल गया है। चेन्नई में ज्यादा तबाही देखने को मिली है। तेज बारिश के कारण निचले स्थानों पर बाढ़ की स्थिति बन गई। हालांकि चक्रवात अब वहां से निकल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+