CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है।

नई दिल्ली, 6 अगस्त: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 4 रन से हराया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। स्मृति मंधाना की शानदार पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। इंग्लिश कप्तान नताली साइवर ने सर्वाधिक 41 रन की पारी खेली।

India Women

भारत ने बनाए 164 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए मंधाना और शेफाली के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई। मंधाना ने 32 गेंदों पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 15, हरमनप्रीत कौर ने 20, पूजा वस्त्राकर ने 0 और दीप्ति शर्मा ने 22 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से कैथरीन ब्रंट, नताली साइवर ने 1-1 जबकि फ्रेया केम्प ने 2 विकेट अपने नाम किए।

स्नेह राणा ने चटकाए 2 विकेट
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सोफिया डंकले 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद डेनिएल व्याट ने 27 गेंदों पर 35, एलिस कैप्सी ने 8 गेंदों पर 13, नताली साइवर ने 43 गेंदों पर 41, एमी जोन्स ने 24 गेंदों पर 31 रन बनाए। माया बाउचियर 4 और सोफी एक्लेस्टोन 7 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से स्नेह राणा ने 2 और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+