Who Will Win CSK vs PBKS Match: चेन्नई बनाम पंजाब का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी
Chennai Super Kings vs Punjab Kings: आईपीएल 2025 जैसे-जैसे अपने आखिरी दौर में पहुंच रहा है, हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर को उलझाने और साफ करने दोनों का काम कर रहा है। आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच चेपॉक स्टेडियम में भिड़ंत होगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है- खासकर चेन्नई के लिए, जो अगर आज हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
पंजाब किंग्स इस वक्त मिड-टेबल में हैं और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें आज की जीत बेहद जरूरी है। पिछले मैच में उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, लेकिन उससे पहले टीम ने चेन्नई के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की थी।

वहीं चेन्नई के लिए हालात मुश्किल हैं। वे सीजन में अब तक 7 मैच हार चुके हैं और अब सिर्फ जीत ही उन्हें टूर्नामेंट में बनाए रख सकती है। टीम ने कई बदलाव किए हैं, युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, लेकिन नतीजे अब भी उनके पक्ष में नहीं आ रहे।
CSK vs PBKS: हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें CSK ने 16 बार जीत दर्ज की है, जबकि PBKS को 15 बार सफलता मिली है। हालांकि, हाल के मुकाबलों की बात करें तो पंजाब ने चेन्नई पर दबदबा बनाते हुए पिछले 7 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है। इनमें 2023 और 2024 में चेपॉक स्टेडियम में मिली जीतें भी शामिल हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि पंजाब अब चेन्नई के खिलाफ घरेलू हालात में भी आत्मविश्वास से खेल रही है।
हालिया फॉर्म और आत्मविश्वास के लिहाज से पंजाब थोड़ी मजबूत दिख रही है, लेकिन चेपॉक की घरेलू परिस्थितियों में धोनी फैक्टर चेन्नई को वापसी का मौका दे सकता है। आंकड़े CSK के पक्ष में हैं, लेकिन आज की रात किसी भी टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
CSK vs PBKS Match: चेन्नई बनाम पंजाब का मैच कौन जीतेगा?
चेन्नई की टीम इस सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से काफी दूर रही है और उनके अहम खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन भी टीम पर भारी पड़ा है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया है। आंकड़े CSK के के पक्ष में होने के बाद भी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब को ही इस मुकाबले का प्रबल दावेदार माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications