CSK के लिए महज सोशल मीडिया कंटेंट बनकर रह गए हैं धोनी! पहले जमकर शेयर हुईं रील्स फिर मैदान पर भी नहीं आए माही
CSK vs MI, IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सबसे बड़े मुकाबले में फैंस को इंतजार रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का था। लेकिन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। पिछले दो-तीन दिनों से चेन्नई और मुंबई के सोशल मीडिया पेजों पर एमएस धोनी की रील्स और प्रैक्टिस वीडियो डालकर जिस तरह का माहौल बनाया गया था, वह टॉस के समय छलावा साबित हुआ।
थाला की एक झलक पाने को बेताब फैंस (CSK vs MI, IPL 2026)
थाला की एक झलक पाने के लिए बेताब फैंस के लिए धोनी महज सोशल मीडिया कंटेंट बनकर रह गए हैं। मैदान पर जब दोनों कप्तान टॉस के लिए आए तो वानखेड़े में सन्नाटा पसर गया। हार्दिक पंड्या ने स्पष्ट किया कि रोहित शर्मा फिटनेस के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, धोनी के खेलने की जो उम्मीद सोशल मीडिया रील्स के जरिए जगाई गई थी, वह भी टूट गई।

बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी
धोनी काफ इंजरी के कारण इस मैच की प्लेइंग-11 से बाहर हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर माहौल बनाने के लिए तो धोनी का इस्तेमाल हुआ पर वे एक्शन से दूर ही रहे। मैच की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ी अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। यह फैसला तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया, जिनका बुधवार को निधन हो गया था।
चेन्नई की शुरुआत रही खराब
चेन्नई की टीम में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। टीम ने मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर को मौका दिया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन पर भरोसा जताते हुए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 14 गेंदों में 22 रन बनाकर गजनफर का शिकार बने। तिलक वर्मा ने उनका आसान सा कैच पकड़ा। मिचेल सैंटनर ने सरफराज खान (14 रन) को बोल्ड कर चेन्नई को दूसरा बड़ा झटका दिया।












Click it and Unblock the Notifications