CSK vs DC Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का शानदार मौका?
CSK vs DC Dream11: आईपीएल 2025 के 17वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 5 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच निर्धारित समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
टूर्नामेंट के इस स्टेज में दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम होगा- दिल्ली लगातार अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर वापसी की कोशिश करेगी।

लगातार हार से बढ़ा CSK पर दबाव
आईपीएल 2025 के शुरुआती तीन मैचों के बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर दबाव साफ दिखने लगा है। इस सीजन में भले ही ज्यादातर चर्चाएं एमएस धोनी के इर्द-गिर्द हो रही हैं, लेकिन CSK की दिक्कतें इससे कहीं ज्यादा गहरी हैं। उनका मजबूत पक्ष माना जाने वाला गेंदबाजी अटैक भी लड़खड़ा रहा है-जहां RCB के खिलाफ धीमे विकेट पर 200 रन बनने दिए, वहीं राजस्थान के खिलाफ शुरुआती 12 ओवरों में ही 129 रन लुटा दिए।
CSK की बैटिंग लाइनअप में कमजोरियां
गेंदबाजी से ज्यादा चिंता की बात CSK की बल्लेबाजी है। पूरी टीम इस समय ऋतुराज गायकवाड़ पर निर्भर नजर आ रही है। कप्तान की उपलब्धता पर भी सवालिया निशान बना हुआ है, जिससे टीम और दबाव में आ सकती है। रचिन रविंद्र ने शुरुआती दो मैचों में योगदान दिया, लेकिन राहुल त्रिपाठी और शिवम दुबे अब तक फ्लॉप रहे हैं। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि CSK ने दीपक हुड्डा, विजय शंकर, सैम करन और जेमी ओवरटन जैसे खिलाड़ियों में बदलाव करने की जल्दीबाजी भी दिखाई है, जो उनके अनिश्चित कॉम्बिनेशन को दर्शाता है।
DC की शानदार लय, बड़ा खतरा
इसके उलट, दिल्ली कैपिटल्स (DC) अब तक दोनों मैच जीतकर बेहतरीन लय में नजर आ रही है। पहले मुकाबले में टॉप ऑर्डर की नाकामी के बावजूद मिडल ऑर्डर ने जीत दिलाई, जबकि दूसरे मैच में टॉप ऑर्डर ने SRH को आसानी से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, दिल्ली की गेंदबाजी भी बेहद बैलेंस दिख रही है। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और विप्रज निगम की स्पिन तिकड़ी के साथ DC की टीम चेन्नई की धीमी पिचों पर और भी खतरनाक साबित हो सकती है।
CSK vs DC Dream11: सीएसके बनाम डीसी ड्रीम-11
विकेटकीपर- केएल राहुल- अनुभवी बल्लेबाज होने के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी शानदार, Dream11 टीम के लिए परफेक्ट चॉइस।
बल्लेबाज
ऋतुराज गायकवाड़- शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और चेन्नई के घरेलू मैदान पर बड़े स्कोर की उम्मीद।
ट्रिस्टन स्टब्स- दिल्ली की ओर से मिडिल ऑर्डर में मजबूती प्रदान करते हैं।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क - अटैकिंग बल्लेबाजी करने में सक्षम, पावरप्ले में गेम बदल सकते हैं।
फाफ डु प्लेसिस - अनुभवी खिलाड़ी जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं।
ऑलराउंडर
शिवम दुबे - अटैकिंग बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी योगदान देने में सक्षम।
रचिन रविंद्र - फॉर्म में हैं और हरफनमौला प्रदर्शन कर सकते हैं।
अक्षर पटेल- गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए उपयोगी, Dream11 टीम में ज़रूर शामिल करें।
गेंदबाज
कुलदीप यादव- स्पिन विभाग में दिल्ली के लिए अहम खिलाड़ी।
मिचेल स्टार्क- नई गेंद से घातक गेंदबाजी कर सकते हैं और डेथ ओवर में विकेट निकालने में माहिर हैं।
कैप्टन: ऋतुराज गायकवाड़
वाइस कैप्टन:अक्षर पटेल
दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉनवे, शेख रशीद, सैम कुरेन, कमलेश नागरकोटी, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस। गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी, दीपक हुडा।












Click it and Unblock the Notifications