Ambati Rayudu : आईपीएल से संन्यास लेने वाले अंबाती राजनीति के मैदान पर आजमाएंगे भाग्य ? शुरु होगी दूसरी पारी?

Ambati Rayudu अंबाती रायडू के बारे में चर्चा में है कि वो राजनीति में एंट्री कर सकते हैं, हालांकि इसके बारे में उनका कोई बयान सामने नहीं आया है।

Ambati Rayudu

Ambati Rayudu Joins Politics? सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताब जीता। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है और इस मैच से ठीक पहले संन्यास का ऐलान करने वाले अंबाती रायडू की वो ख्वाहिश भी पूरी हो गई, जिसके बारे में उन्होंने ट्विटर पर लिखा था।

रायडू का सपना हुआ पूरा

दरअसल रायडू ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए ट्वीट किया था कि '2 बेहतरीन आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, 14 सीजन 11 प्लेऑफ 8 फाइनल और 5 आईपीएल ट्रॉफी, मैं उम्मीद करता हूं कि यह मेरा आज शाम को छठी आईपीएल ट्रॉफी हो जाए।'

'ये एक परीकथा का अंत है '

और उनकी ख्वाहिश पूरी हो गई क्योंकि उनकी टीम ने आईपीएल जीत लिया और रायडू ने छठीं बार आईपीएल ट्रॉफी को लिफ्ट कर लिया। मालूम हो इसी वजह से जीत के बाद अंबाती काफी भावुक भी नजर आए और उन्होंने कहा कि ' ये एक परीकथा का अंत है और मैं इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता , ये अविश्वसनीय है, ये जीत कुछ ऐसी है जिसे मैं अपने पूरे जीवन याद रखूंगा।'

चेन्नई से पहले मुंबई टीम का हिस्सा थे

आपको बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स से पहले मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे, वो 2018 से सीएसके से जुड़े थे और वो 2013, 2015 और 2017 में मुंबई आईपीएल वीनिंग टीम के और 2018, 2021 और 2023 सीएसके वीनिंग टीम के पार्ट रहे हैं।

अंबाती रायडू अब राजनीति के मैदान पर भाग्य आजमाएंगे?

फिलहाल चेन्नई के इस खिलाड़ी की विदाई तो आईपीएल से हो चुकी है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के जड़ने वाले अंबाती रायडू अब राजनीति के मैदान पर भाग्य आजमाएंगे। हालांकि रायडू ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन उनके संन्यास के ऐलान के बाद उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जो कि उन्होंने 'द हिंदू' को दिया था, जिसमें उनसे राजनीति ज्वाइन करने के बारे में पूछा गया था कि 'क्या वो क्रिकेट के बाद राजनीति में जा सकते हैं?'

तो इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कि 'प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाने के लिए पार्टी या प्लेटफॉर्म होना जरूरी है, इसलिए सोचा जा सकता है।' हालांकि इसके बाद उन्होंने खुलकर तो कुछ नहीं कहा था लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्ट की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि अंबाती YSR Congress party ज्वाइन कर सकते हैं क्योंकि पिछले दिनों उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी से मुलाकात भी की थी, हालांकि उस वक्त अंबाती ने कहा था कि 'वो राज्य के खेलों के विकास के सिलसिले में बात करने के लिए सीएम से मिले थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+