CSK के एक पोस्ट ने मचाई हलचल, स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेने वाले कोच पर बड़ा संकेत

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जिसने आईपीएल के अगले सीजन से पहले टीम के नए हेड कोच को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है। फैंस की नजरें इस बार पर है कि स्टीफन फ्लेमिंग की जगह टीम का नया कोच अब कौन बनने वाला है।

फ्रेंचाइजी ने एक पुराने मुकाबले का स्कोरकार्ड शेयर किया, लेकिन उसमें एक नाम को जानबूझकर छिपा दिया गया। इसके बाद फैंस से उस खिलाड़ी का नाम पहचानने के लिए कहा गया। पोस्ट सामने आते ही क्रिकेट फैंस ने छिपे हुए नाम को पहचान लिया।

Chennai Super Kings

यह नाम ब्रेंडन मैकलम का था। सीएसके की ओर से सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा गया लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में इस पोस्ट को महज संयोग मानना मुश्किल हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग सेटअप में बदलाव की खबरों के बीच ब्रेंडन मैकलम को संभावित दावेदार माना जा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने जानबूझकर दिया संकेत

स्टीफन फ्लेमिंग लंबे समय से टीम के हेड कोच हैं, लेकिन अब उनके इस भूमिका से अलग होने की चर्चा है। ऐसे में सीएसके को नए कोच की जरूरत पड़ सकती है। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी के रहस्यमयी पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया। अगर सीएसके सिर्फ पुराने स्कोरकार्ड की याद साझा करना चाहती, तो खिलाड़ी का नाम छिपाने और लोगों से उसे पहचानने के लिए कहने की जरूरत शायद नहीं होती।

यह भी माना जा रहा है कि धोनी भी टीम का कोच मैकलम को बनाना चाहते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच रहते हुए मैकलम बैजबॉल का कॉन्सेप्ट लेकर आए थे। अगर मैकलम को कोच बनाया जाता है, तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह अच्छा संकेत होगा।

महेंद्र सिंह धोनी का क्या होगा फैसला?

फ़िलहाल तो यह भी देखा जाना है कि धोनी खुद को लेकर क्या फैसला लेते हैं। वह अभी तक आईपीएल से रिटायर नहीं हुए हैं। पिछले सीजन महेंद्र सिंह धोनी चोट की वजह से एक भी मुकाबले में नहीं खेले थे। इस बार शायद वह रिटायरमेंट का निर्णय ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+