CSK से बाहर हो सकता है 14 करोड़ रुपये वाला खिलाड़ी, कौन है यह क्रिकेटर जिसे एक साल में छोड़ने पर विचार

आईपीएल में किसी खिलाड़ी पर बड़ी रकम खर्च करना ही काफी नहीं होता, उससे मैदान पर प्रदर्शन की उम्मीद भी की जाती है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में दो युवा खिलाड़ियों पर 14-14 करोड़ से ज्यादा का दांव लगाया था। हालांकि एक सीजन के बाद ही इनमें से एक खिलाड़ी को लेकर फ्रेंचाइजी की रणनीति बदलती नजर आ रही है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को रिलीज करने पर विचार कर रही है। उत्तर प्रदेश के इस 20 वर्षीय खिलाड़ी को टीम ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह अपने पहले आईपीएल सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

prashant veer

प्रशांत ने छह मुकाबलों की पांच पारियों में 90 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 43 रन रहा। वहीं गेंदबाजी में वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। ऐसे में टीम प्रबंधन उनकी कीमत और प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए फैसला ले सकता है।

कम कीमत पर दोबारा खरीद सकती है टीम

दिलचस्प बात यह है कि प्रशांत को रिलीज करने का मतलब यह नहीं है कि चेन्नई उनसे पूरी तरह नाता तोड़ना चाहती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करके 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी में कम कीमत पर दोबारा खरीदने की कोशिश कर सकती है।

कार्तिक शर्मा पर भी नजर

कार्तिक शर्मा को भी चेन्नई ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 11 मैचों में 32.77 की औसत से 295 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 71 रन रहा। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करने पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। टीमों को अपनी सूची 15 नवंबर तक सौंपनी है। ऐसे में प्रशांत के भविष्य पर जल्द तस्वीर साफ हो सकती है। टीमों की तरफ से रिटेन और रिलीज प्लेयर्स को लेकर तैयारियां जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+