CSK IPL Schedule 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल, फिर दिखेगा माही का जलवा, सैमसन भी मचाएंगे तबाही?

CSK IPL schedule 2026: कुछ दिन पहले ही आईपीएल 2026 के 19वें सीजन के पहले चरण के शेड्यूल का ऐलान किया गया। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। पिछले साल अंक तालिका में सबसे नीचे रहने वाली चेन्नई के लिए यह सीजन साख बचाने और वापसी करने का बड़ा मौका है।

संजू सैमसन पर रहेगी फैंस की नजरें (CSK IPL schedule 2026)

इस सीजन में 'येलो आर्मी' के लिए सबसे बड़ी चर्चा संजू सैमसन को लेकर है। चेन्नई ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी 'ट्रेड डील' करते हुए राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है। इसके बदले में चेन्नई ने अपने दो स्टार ऑलराउंडर्स रविंद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान को सौंपा है। एमएस धोनी और संजू सैमसन की नई जोड़ी मैदान पर क्या कमाल दिखाएगी, इस पर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें टिकी हैं।

CSK IPL 1

ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर लुटाए 29 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में चेन्नई ने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर 14.5-14.5 करोड़ रुपये खर्च कर सबको चौंका दिया था। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए लगाई गई अब तक की सबसे बड़ी बोली है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं।

चेन्नई से दमदार प्रदर्शन की होगी उम्मीद

पिछले सीजन में चेन्नई ने 14 मैचों में से केवल 4 में जीत दर्ज की थी, जो उनके इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन था। इस साल टीम ने ऑक्शन में अपनी गेंदबाजी और मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए खलील अहमद, नूर अहमद और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ियों को जोड़ा है। 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खत्म होने के ठीक 20 दिन बाद शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती होगी।

पहले फेज में चेन्नई के होंगे 4 मुकाबले

30 मार्च (सोमवार): राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी)
03 अप्रैल (शुक्रवार): चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई)
05 अप्रैल (रविवार): आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु)
11 अप्रैल (शनिवार): चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+