|
बुर्ज खलीफा जी मैने आपके ट्रेनर को ढूंढ लिया
आज उनके जन्मदिन के मौके पर पूर्व भारतीय विस्फटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने अपने ही मजाकियां अंदाज में ईशांत को बधाई दी। सहवाग ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे ईशांत, बुर्ज खलीफा जी, मैने आपके ट्रेनर को ढूंढ लिया। सभी का मनोरंजन करते रहें, खुश रहें।"
|
सचिन तेंदुलकर ने भी ईशांत को उनके जन्मदिन पर बधाई
सहवाग के अलावा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी ईशांत को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
|
आपके विकेटों की सूची आपके बालों की तरह बढ़ती रहे
श्रीलंका दौरे पर ताबड़तोड़ रन बना रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी ईशांत को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उप कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई हो, दुआ है कि आपके विकेटों की सूची आपके बालों की तरह बढ़ती रहे।"
|
हैप्पी बर्थडे ईशांत
मोहम्मद शमी ने भी ईशांत को जन्मदिन की बधाई दी। आपको बता दें कि 2008 से टीम इंडिया का हिस्सा बने ईशांत को उनकी गेंदबाजी से ज्यादा मैदान पर अजीब चेहरे बनाने के लिए जाना जाता है।